फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर, 'हिटमैन' के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Mon, 14 May 2018 01:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma named unwanted record and dismissed for another Golden Duck in ipl 2018
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2018 के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 7 विकेट से करारी मात मिली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते ही लक्षय हासिल कर लिया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर आउट होते ही अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किए। आइये जानते है कि मौजूदा सीजन के अलावा आईपीएल इतिहास में वह कितने बार शून्य पर आउट हुएः-


 

Rohit Sharma named unwanted record and dismissed for another Golden Duck in ipl 2018
रोहित शर्मा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहतरीन रही। दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी हुई ही थी कि जोफ्रा आर्चर ने सुर्यकुमार यादव (38) को जयदेव उनादकट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई। सुर्यकुमार के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कप्तान रोहित शर्मा को जोफ्रा आर्चर ने 11 ओवर की पांचवीं गेंद पर जयदेव उनादकट के हाथों कैच आउट कराया और वह 'गोल्डन डक' के शिकार हुए।

Rohit Sharma named unwanted record and dismissed for another Golden Duck in ipl 2018
रोहित शर्मा

बता दें कि इससे पहले भी वो आईपीएल के 11वें सीजन में दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसके साथ ही मौजूदा आइपीएल में वो सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में अपने ही साथी खिलाड़ी इशान किशन की बराबरी कर चुके हैं। रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही इस आइपीएल में तीसरी बार ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इशान किशन मौजूदा सीजन में तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, आईपीएल के इतिहास में वह सबसे ज्यादा बार डकआउट होने के मामले में छठे स्थान पर मौजूद है। वह अबतक 12 बार डक आउट हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma named unwanted record and dismissed for another Golden Duck in ipl 2018
रोहित शर्मा

इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक आईपीएल के 11वें सीजन में कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें तीन बार शून्य पर आउट होकर डगआउट लौटे हैं। रोहित ने 12 मैचों में 267 रन जबकि इतने ही मैचों में इशान किशन ने 250 रन बनाए हैं। इन दोनों के अलावा शून्य पर आउट होने के मामले में तीसरे नंबर पर संदीप शर्मा का नंबर आता है। वह इस सीजन में दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Rohit Sharma named unwanted record and dismissed for another Golden Duck in ipl 2018
रोहित शर्मा - फोटो : file

बता दें कि इस हार के साथ ही आईपीएल में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की रेस में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हो गई हैं। मुंबई ने 12 में से केवल 5 मैचों में ही जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पर पहुंच गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed