फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma: मैदान पर वापसी के लिए तैयार हिटमैन, सोशल मीडिया पर साझा की फोटो; फैंस बोले- खेलते देखने को बेताब

Wed, 10 Sep 2025 06:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 10 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

रोहित की वापसी अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से हो सकती है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Rohit Sharma ready to return on field, shared photo on social media; Fans said- eager to see him play
रोहित शर्मा - फोटो : Rohit sharma-instagram
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे। इसके लिए हिटमैन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बुधवार को दिग्गज बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अभ्यास करते दिख रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को रोहित ने अभिषेक नायर के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया था, जिसमें दाएं हाथ के बल्लेबाज को पूर्व सहायक कोच की खिंचाई करते देखा गया था।


View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)


Rohit Sharma ready to return on field, shared photo on social media; Fans said- eager to see him play
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
अब पूरा फोकस वनडे पर
रोहित शर्मा ने इस साल टेस्ट क्रिकेट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 212 का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। अब उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। उनकी वापसी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Rohit Sharma ready to return on field, shared photo on social media; Fans said- eager to see him play
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते आए थे नजर
रोहित की वापसी अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से हो सकती है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया था। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन बनाए थे। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed