फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH से मिली करारी शिकस्त पर भड़के रोहित शर्मा, टीम के साथ अपने आप को जमकर कोसा

Wed, 25 Apr 2018 11:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma says batsmen lets us down once again
रोहित शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को आईपीएल 2018 के 23वें मैच में मुंबई इंडियंस को सिर्फ 87 रन पर ऑलआउट कर दिया। मुंबई को 119 रन का आसान लक्ष्य मिला था, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने उसे इस लक्ष्य को हासिल करने से रोक दिया।

rohit sharma says batsmen lets us down once again
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की हार पर कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश दिखे। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हमें अपने आप को दोषी ठहराना होगा। हमें किसी भी विकेट पर 118 रन का लक्ष्य हासिल हासिल करना चाहिए, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके जबकि हैदराबाद ने लक्ष्य की रक्षा करके दिखाई।' 

rohit sharma says batsmen lets us down once again
रोहित शर्मा

'हिटमैन' ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की, लेकिन बल्लेबाजी से वह खासे निराश नजर आए। उन्होंने कहा, 'जिस तरह गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया, उससे काफी खुशी हुई, लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। ऐसे कई मामले हैं, जिस पर बात की जा सकती है, लेकिन अभी गलतियों पर विवरण देना सही नहीं लगता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma says batsmen lets us down once again
रोहित शर्मा

रोहित ने आगे कहा, 'हमें अपने इरादे दिखाने की जरूरत थी, जिसमें फेल रहे। हम जानते थे कि यह लक्ष्य मुश्किल है, शॉट मारना आसान नहीं और हमें शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। हैदराबाद के गेंदबाजों ने सही क्षेत्रों में गेंदे डाली और हमें सोचने पर मजबूर किया कि शॉट कहां खेले। हम इससे उबर नहीं पाए। हमारे कुछ बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले, जिसमें मैं भी शामिल हूं।'

विज्ञापन
rohit sharma says batsmen lets us down once again
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के 23वें मैच में मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। लो स्कोरिंग मुकाबले में एसआरएच ने 119 रन के लक्ष्य को अच्छे से डिफेंड किया और मुंबई को सिर्फ 87 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह एसआरएच की आईपीएल-11 में चौथी जीत रही जबकि मुंबई की पांचवीं हार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed