{"_id":"5a4a16334f1c1b10788b5e96","slug":"rohit-sharma-says-south-africa-bowling-attack-is-best-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हिटमैन' ने कहा- दक्षिण अफ्रीकी का गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ, हमारी ऐसी तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हिटमैन' ने कहा- दक्षिण अफ्रीकी का गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ, हमारी ऐसी तैयारी
Tue, 02 Jan 2018 09:21 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने कहा कि इस समय दक्षिण अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना बड़ी चुनौती रहेगी।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
30 वर्षीय रोहित ने एक इंटरव्यू में अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं हमेशा फील्ड को देखकर अपने शॉट्स खेलता हूं और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। मेरी बल्लेबाजी स्टाइल के बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं है। मैं कभी गेंद को ज्यादा तेज हिट करने की कोशिश नहीं करता हूं। इसके अलावा और कोई साइंस नहीं है।'
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : SELF
रोहित शर्मा ने आगे कहा, 'दक्षिण अफ्रीका का आक्रमण दुनिया में सबसे बेहतर है। आप इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को देखें तो यह टीमें भी अपने घर पर काफी शानदार प्रदर्शन करती हैं और प्रयोग करती हैं, लेकिन अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण काफी अलग है। उनके पास वैरायटी, अनुभव और अलग ही प्रतिभा का स्तर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
वन-डे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज रोहित ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका टीम में कमाल के गेंदबाज हैं। कगिसो रबाडा लंबे कद के गेंदबाज हैं, जो बेहतर कर रहे हैं। मोर्ने मोर्केल भी उन्हीं की तरह हैं। डेल स्टेन के पास नई और पुरानी गेंद को इस्तेमाल करने का काफी अनुभव है। वेर्नोन फिलेंडर घरेलू परिस्थितियों में काफी खतरनाक साबित होते हैं। हमारे लिए काफी मुश्किलें होंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करने वाले रोहित ने इस बारे में कहा, 'आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने से काफी कुछ सीखने को मिला और मैंने एक गेंदबाज के माइंडसेट को समझना शुरू किया। जैसे, जब मैंने आईपीएल में गेंद जसप्रीत बुमराह को सौंपी, तो हमने यॉर्कर पर चर्चा की और जाना कि किस तरह की फील्डिंग की उन्हें जरूरत होगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।