{"_id":"6423b3def08b468b630feb7c","slug":"sa-vs-wi-south-africa-vs-west-indies-3rd-t20i-433-runs-scored-in-40-overs-windies-win-series-2023-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच में बल्लेबाजों का धमाल, 40 ओवर में बने 433 रन; विंडीज के नाम सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच में बल्लेबाजों का धमाल, 40 ओवर में बने 433 रन; विंडीज के नाम सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:13 AM IST
सार
जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम ने अंत तक लड़ाई की, लेकिन लक्ष्य से सात रन दूर रह गई।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रॉफी के साथ वेस्टइंडीज की टीम
- फोटो : ICC/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने जोहानिसबर्ग में मंगलवार (28 मार्च) को खेले गए तीसरे मुकाबले में सात रन से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की टीम आठ साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीतने में सफल रही है। पिछली बार उसे 2015 में सफलता मिली थी। उस समय भी विंडीज ने अफ्रीकी जमीन पर ही सीरीज को अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच यह कुल पांचवीं टी20 सीरीज थी। वेस्टइंडीज ने दो और दक्षिण अफ्रीका ने भी दो जीते हैं। एक सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही है।
2 of 5
वेस्टइंडीज की टीम
- फोटो : ICC/Twitter
जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम ने अंत तक लड़ाई की, लेकिन लक्ष्य से सात रन दूर रह गई। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाए। इस मैच में 40 ओवरों में कुल 433 रन बने। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले टी20 में भी रनों की बारिश हुई थी। तब मैच में कुल 517 रन बने थे। वेस्टइंडीज 258 और दक्षिण अफ्रीका ने 259 रन बनाए थे।
3 of 5
निकोलस पूरन
- फोटो : ICC/Twitter
कायेल मेयर्स ने 17, अल्जारी जोसेफ ने 14, जेसन होल्डर ने 13 और कप्तान रोवमन पॉवेल ने 11 रनों का योगदान दिया। रोस्टन चेज छह रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान एडेन मार्करम को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC/Twitter
रीजा हैंड्रिक्स की पारी गई बेकार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 10.5 ओवर में दो विकेट पर 112 रन बना लिए थे। पिछले मैच में शतक लगाने वाले क्विंटन डिकॉक 21 और रीलो रूसो ने 42 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर का बल्ला नहीं चला। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। 149 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद ओपनर रीजा हैंड्रिक्स ने कप्तान मार्करम के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। हैंड्रिक्स अपना शतक पूरा नहीं कर सके। वह 44 गेंद पर 83 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
5 of 5
अल्जारी जोसेफ
- फोटो : ICC/Twitter
हैंड्रिक्स जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 18.1 ओवर में चार विकेट पर 186 रन था। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 11 गेंद पर 35 रन बनाने थे। मार्करम ने 18 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाकर कोशिश तो की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। हेनरिच क्लासेन ने दो गेंद पर छह और वेन पार्नेल ने दो गेंद पर दो रन बनाए। ब्योर्न फोर्च्यून एक गेंद पर खाता खोले बगैर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने पांच विकेट लिए। जेसन होल्डर को एक सफलता मिली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।