{"_id":"5adf34134f1c1b5c098b6376","slug":"sachin-tendulkar-fans-trolled-cricket-australia-after-their-post-on-damien-fleming-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे पर सचिन की बेइज्जती सह नहीं पाए फैंस, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बजा दी बैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थ-डे पर सचिन की बेइज्जती सह नहीं पाए फैंस, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बजा दी बैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 अप्रैल का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं। न सिर्फ देश बल्कि क्रिकेट खेले जाने वाले दुनिया के हर कोने में तेंदुलकर का नाम बड़ी अदब से लिया जाता है। बेहद कम लोगों को पता है कि सचिन के साथ-साथ आज एक और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का भी जन्मदिन होता है। अब इसी क्रिकेटर के जन्मदिन पर किया गया एक बर्थडे विश सचिन के फैंस को नागवार गुजर रहा है।
दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग को बर्थडे विश करने के लिए एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें फ्लेमिंग अपनी इनस्विंग पर जिस बल्लेबाज को बोल्ड करते नजर आ रहे हैं वह सचिन तेंदुलकर हैं। भारतीय फैंस का कहना है कि फ्लेमिंग को बर्थडे विश करना तो सही है लेकिन सचिन को बोल्ड करने वाला वीडियो ही क्यों शेयर किया गया।
Some @bowlologist gold from the man himself - happy birthday, Damien Fleming! pic.twitter.com/YcoYA8GNOD
— cricket.com.au (@CricketAus) April 24, 2018
24 अप्रैल 1970 को जन्मे डेमियन फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने 20 टेस्ट में 75 विकेट और 88 वनडे में 134 विकेट लिए हैं। अब सचिन के फैंस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस हरकत से बेहद गुस्से में हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस ट्वीट पर नाराजगी जाहिर करते हुए अब भारतीय फैंस सचिन की 1998 में शारजाह में डेमियन फ्लेमिंग की धुनाई का वीडियो शेयर कर रहे हैं।
I think you missed this master stroke from our own @sachin_rt against so called Swing King @bowlologist pic.twitter.com/pv5K3bVjIz
— Kalai Selvan🇮🇳 (@kalais036) April 24, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : file
कुछ फैंस ने लिखा कि, 'क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ के जन्मदिन पर बॉल टेंम्परिंग वाला वीडियो शेयर करेगा।' अगली स्लाइड में देखिए भारतीय फैंस का गुस्सा...
But who is Damien Fleming ? Didn't he also cheat like Steve Smith and Warner ??
— Pun of God (@Punofgod) April 24, 2018
विज्ञापन
'क्या आप स्टीव स्मिथ के बर्थडे पर बॉल टैम्परिंग वाला वीडियो शेयर कर सकते हैं?'
King of Cricketer @sachin_rt sir.. king of ball tampering cricket australia👇👇👇 pic.twitter.com/sCcjrmTukb
— Kinkar mandal (@Kinkarmandal10) April 24, 2018