{"_id":"673575005ae6b8b6c40cfcbe","slug":"sanju-samson-father-statement-against-ms-dhoni-virat-kohli-and-rohit-sharma-samson-cricket-career-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanju Samson: 'धोनी-विराट और रोहित ने मेरे बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद कर दिए', सैमसन के पिता का गंभीर आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanju Samson: 'धोनी-विराट और रोहित ने मेरे बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद कर दिए', सैमसन के पिता का गंभीर आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Nov 2024 09:26 AM IST
सार
विश्वनाथ ने भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व नेतृत्व की आलोचना करने के अलावा पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत पर भी निशाना साधा। विश्वनाथ ने श्रीकांत पर संजू की उपलब्धियों को कमतर आंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
1 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ सैमसन ने भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों जैसे विराट कोहली, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इन पूर्व कप्तानों और कोच ने अंतरराष्ट्रीय स्तर सैमसन को लगातार मौके नहीं देकर उनके 10 साल बर्बाद कर दिए। सैमसन फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में हैं और चार मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेल रहे हैं। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में सैमसन ने शतक जमाया, लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए।
2 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : Instagram
केरल स्थित एक समाचार आउटलेट 'मीडिया वन' के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में विश्वनाथ सैमसन ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि उनके बेटे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दशक बर्बाद हुआ। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व कप्तानों एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ-साथ पूर्व कोच राहुल द्रविड़ पर भी निशाना साधा। विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि इन लोगों के फैसलों ने संजू के अंतरराष्ट्रीय करियर को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, तीन-चार लोग ऐसे हैं जिन्होंने मेरे बेटे के महत्वपूर्ण करियर के 10 साल बर्बाद कर दिए। इनमें धोनी जी, विराट जी, रोहित जी और कोच द्रविड़ जी जैसे कप्तान शामिल हैं। उन्होंने मेरे बेटे के जीवन के 10 साल बर्बाद कर दिए।' लगातार मौके न मिलने के बावजूद विश्वनाथ सैमसन ने अपने बेटे के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा, 'जितना अधिक उन्होंने उसे चोट पहुंचाई, उतनी ही मजबूती से संजू संकट से बाहर आया।'
3 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
विश्वनाथ ने भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व नेतृत्व की आलोचना करने के अलावा पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत पर भी निशाना साधा। विश्वनाथ ने श्रीकांत पर संजू की उपलब्धियों को कमतर आंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा दुख तमिलनाडु के पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत की टिप्पणी से हुआ। उन्होंने कहा, "श्रीकांत ने कहा कि 'संजू ने किसके खिलाफ शतक लगाया? यह बांग्लादेश जैसी टीम थी।' शतक तो शतक होता है और खुद श्रीकांत ने बांग्लादेश के खिलाफ केवल 26 रन बनाए हैं। संजू ने शतक बनाया है और वह सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की तरह क्लासिकल टच वाले खिलाड़ी हैं। कम से कम इसका सम्मान तो करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सैमसन और गंभीर
- फोटो : BCCI
संजू सैमसन अपने शांत व्यवहार और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं और आमतौर पर विवाद से बचते हैं। हालांकि, उनके पिता के ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। इसने फैंस और क्रिकेट पंडितों के बीच बहस छेड़ दी है। आलोचनाओं के बावजूद सैमसन ने हमेशा धैर्य दिखाया है। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने थे। हालांकि, इसके बाद अगले दो टी20 में वह शून्य पर आउट हुए और एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी भी बन गए। सैमसन ने अपने बयान में हमेशा सूर्यकुमार और गौतम गंभीर की तारीफ की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।