{"_id":"57cea8714f1c1b1c56317eee","slug":"sarfraz-ahmed-scored-most-as-pakistan-wicketkeeper-in-any-odi-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरफराज ने रचा कीर्तिमान, इससे पहले पाक की ओर से कभी नहीं हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सरफराज ने रचा कीर्तिमान, इससे पहले पाक की ओर से कभी नहीं हुआ
Tue, 06 Sep 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Sep 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरफराज अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे मैच में जोरदार पारी खेलकर अपनी टीम का सूपड़ा साफ होने बचा लिया, साथ ही उनकी इस पारी ने उन्हें अपनी टीम का सबसे सफल क्रिकेटर भी बना दिया। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले उसकी टीम के किसी भी क्रिकेटर ने नहीं किया था।
सरफराज ने रचा ऐसा कीर्तिमान जो पाक की ओर से कभी नहीं बना
2 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Getty
विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने अंतिम मैच में जोरदार पारी खेलकर अपनी टीम का सूपड़ा साफ होने बचा लिया, लेकिन इस पारी ने उन्हें अपनी टीम का सबसे सफल खिलाड़ी भी बना दिया।
सरफराज ने रचा ऐसा कीर्तिमान जो पाक की ओर से कभी नहीं बना
3 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में सरफराज ने 303 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्णायक पारी खेली। 90 रनों की पारी खेलने के साथ ही सरफराज ने शोएब मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की जो किसी भी विकेट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी भी है। साथ ही इस सीरीज में पाक की यही एकमात्र शतकीय साझेदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरफराज ने रचा ऐसा कीर्तिमान जो पाक की ओर से कभी नहीं बना
4 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
जीत के नायक बने सरफराज अहमद भले ही अपने शतक से 10 रन से चूक गए, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जिसे आज तक पाकिस्तान का कोई विकेटकीपर अपने बल्ले से नहीं कर सका था। 5 वनडे मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 300 रन बनाए जो अब तक के किसी भी सीरीज में पाक टीम के विकेटकीपर की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
सरफराज ने रचा ऐसा कीर्तिमान जो पाक की ओर से कभी नहीं बना
5 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
सरफराज अहमद ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 300 रन बनाए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड उमर अकमल के नाम दर्ज था जिन्होंने एशिया कप 2014 में 253 रन बनाए। उन्होंने इस सीरीज में एक शतक और 2 फिफ्टी के साथ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोए रूट रहे जिन्होंने कुल 274 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।