{"_id":"67838627029f437ba50c6996","slug":"senior-india-players-virat-kohli-and-rohit-sharma-futures-hang-in-balance-ahead-of-the-champions-trophy-2025-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit-Virat: चैंपियंस ट्रॉफी तय करेगा भारतीय टीम में रोहित-कोहली का भविष्य? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Virat: चैंपियंस ट्रॉफी तय करेगा भारतीय टीम में रोहित-कोहली का भविष्य? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:37 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की समीक्षा की है और यह बैठक करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली है। इस बैठक में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच गंभीर दोनों शामिल रहे। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया मौजूद थे।
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर बल्लेबाजों का भविष्य अब अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। रोहित और कोहली का प्रदर्शन हाल ही में संपन्न हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खराब रहा था जिसके बाद इन दोनों के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। कोहली ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया था, लेकिन रोहित एक भी मैच में प्रभावित नहीं कर सके थे।
2 of 4
कोहली और रोहित
- फोटो : BCCI
रोहित-कोहली के बिना आगे बढ़ेगी टीम?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित और कोहली के बिना आगे बढ़ने पर फिलहाल फैसला नहीं हुआ है, लेकिन अगर इन दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में भी अच्छा नहीं रहा तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कड़े फैसले ले सकता है जिससे इन दोनों स्टार बल्लेबाजों के करियर का अनौपचारिक रूप से अंत हो सकता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की समीक्षा की है और यह बैठक करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली है। इस बैठक में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच गंभीर दोनों शामिल रहे। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया मौजूद थे। इस बैठक में कोहली और रोहित के भविष्य पर चर्चा हुई।
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर हुई समीक्षा बैठक
बोर्ड ने इस समीक्षा बैठक में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमियों को लेकर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में टीम के प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा हुई और बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप था, इसके बावजूद टीम प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं रही। उन्होंने मुख्य कारणों की पहचान करने और उन्हें कैसे ठीक किया जाए इस पर भी ध्यान केंद्रित किया। सूत्रों ने बताया कि सभी चीजों को नोट किया गया है और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बुमराह-गंभीर-रोहित
- फोटो : ICC
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद लिए जा सकते हैं कड़े फैसले
बैठक में शामिल एक सदस्य ने इस रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घर में सीरीज हारना इस बात के संकेत देता है कि कुछ गलत हो रहा है और इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई है और समझा जाता है कि दोनों खिलाड़ियों से मैदान पर अधिक प्रयास दिखाने के लिए कहा गया है। भारतीय कप्तान रोहित और कोहली की टीम में स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने कहा, फिलहाल कुछ भी नहीं हुआ है, लेकिन प्रबंधन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कप्तानी परिवर्तन पर आगे बढ़ सकता है। अगर हालात नहीं बदले तो कप्तानी को लेकर फैसला लिया जा सकता है। जहां तक कोहली की बात है उन्हें भी रन बनाने होंगे, लेकिन फिलहाल इन दोनों को टेस्ट टीम से हटाने पर चर्चा नहीं हुई है। सबकुछ चैंपियंस ट्रॉफी में इनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।