फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के आलोचकों पर बरसे पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी, संन्यास की बात पर यूं निकाली भड़ास

Sun, 25 Nov 2018 09:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
shahid afridi slams critics of ms dhoni
एमएस धोनी और शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया के विकेटकीपर एमएस धोनी के आलोचकों को आड़े हाथों लिया हैं। अफरीदी ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को किसी के सुझाव की जरूरत नहीं है कि कब उन्हें खेल से संन्यास लेना होगा।

shahid afridi slams critics of ms dhoni
ms dhoni

पूर्व पाक कप्तान का मानना है कि 2019 विश्व कप के लिहाज से एमएस धोनी टीम इंडिया के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए अब तक जो किया है, वो कोई और नहीं कर पाएगा।

shahid afridi slams critics of ms dhoni
शाहिद अफरीदी

अफरीदी ने कहा, 'धोनी ने टीम इंडिया के लिए जो किया है, वो कोई और नहीं कर सकता और किसी को ये अधिकार नहीं कि उन्हें कब संन्यास लेना है, यह बताए। 2019 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए धोनी का रहना जरूरी है। टीम इंडिया के पास विश्व कप जीतने का अच्छा मौका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid afridi slams critics of ms dhoni
ms dhoni

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने वन-डे क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं और वह टीम इंडिया के सबसे अनुभवी क्रिकेटर हैं। विकेट के पीछे से धोनी गेंदबाजों को सीख देते रहते हैं, जो काफी लाभदायी हैं। धोनी अब जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में क्रिकेट एक्शन में दिखेंगे।

विज्ञापन
shahid afridi slams critics of ms dhoni
ms dhoni

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का पिछले कुछ समय से बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, जिसकी वजह से वह आलोचनाओं के निशाने पर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी के दिन अब पूरे हो गए हैं और उन्हें अपने जूते टांगने का फैसला लेकर युवाओं को मौका देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed