फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Cricket Stars: यश ढुल और राज बावा से लेकर शाहरुख खान, पांच खिलाड़ी बन सकते हैं भारत के अगले स्टार

Thu, 24 Feb 2022 06:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Feb 2022 06:03 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों ईशान किशन, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सैमसन और रवि बिश्नोई जैसे युवा दिखाई दे रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद टीम इंडिया में अपना स्थान पक्का किया है। अब कई युवा टीम में जगह पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Future Stars of Indian Cricket Team From Shahrukh Khan Raj Bawa to Yash Dhull kona bharat and sakibul gani
यश ढुल, राज बावा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों ईशान किशन, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और रवि बिश्नोई जैसे युवा खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद टीम इंडिया में अपना स्थान पक्का किया है। अब कई युवा टीम में जगह पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट को पता है कि अगली पीढ़ी की प्रतिभा को पहचानना, निगरानी करना और प्रोत्साहित करना कितना महत्वपूर्ण है। अंडर-19 टीम को विजेता बनाने वाले कप्तान यश ढुल से लेकर घरेलू टूर्मामेंट में तूफानी प्रदर्शन करने वाले शाहरुख खान तक टीम में आने के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।


आइए जानते हैं कौन-से पांच खिलाड़ी टीम इंडिया के अगले स्टार हो सकते हैं:
Future Stars of Indian Cricket Team From Shahrukh Khan Raj Bawa to Yash Dhull kona bharat and sakibul gani
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया
यश ढुल: भारतीय अंडर-19 टीम को चैंपियन बनाने के बाद 19 वर्षीय यश ढुल ने रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर तहलका मचा दिया। दिल्ली का यह खिलाड़ी नारी कॉन्ट्रैक्टर (1952/53) और विराग अवाटे (2012/13) के बाद रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाला तीसरा बल्लेबाज बना। गुवाहाटी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 113 और नाबाद 113 रन की पारी खेली।
Future Stars of Indian Cricket Team From Shahrukh Khan Raj Bawa to Yash Dhull kona bharat and sakibul gani
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया
टीम की जरूरतों के आधार पर एक क्रिकेटर कितनी अच्छी तरह से ढल सकता है उसका बेहतरीन नमूना यश ढुल ने पेश किया। विराट कोहली को कोचिंग देने वाले राज कुमार शर्मा का मानना है कि यश ढुल को भविष्य में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Future Stars of Indian Cricket Team From Shahrukh Khan Raj Bawa to Yash Dhull kona bharat and sakibul gani
महेंद्र सिंह धोनी और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान: तमिलनाडु के शाहरुख खान को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़ने का मौका तो मिला है, लेकिन अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी के कोरोना संक्रमित होने के बाद शाहरुख को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए टीम के साथ जोड़ा गया था।
विज्ञापन
Future Stars of Indian Cricket Team From Shahrukh Khan Raj Bawa to Yash Dhull kona bharat and sakibul gani
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू तो नहीं हुआ, लेकिन तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ रुपये में खरीद लिया। टीम ने पिछले साल 5.25 करोड़ रुपये में शाहरुख को खरीदा था। तब तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने 11 मैचों में 47 के उच्चतम स्कोर के साथ 134.21 के स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed