फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली को देख अपनी हंसी रोक नहीं पाए शेन वॉर्न, VIDEO वायरल

Tue, 11 Dec 2018 05:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
shane warne laugh on virat kohli dance video during adelaid test
virat kohli

टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पहले एडिलेड टेस्ट में 31 रन से मात देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच सीरीज के पहले मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली, इससे मालूम पड़ता है कि सीरीज में आगे बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है।


 

shane warne laugh on virat kohli dance video during adelaid test
विराट कोहली

पहले टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 323 रन का लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलिया बेशक यह मुकाबला जीत नहीं पाई, लेकिन भारत को कड़ी टक्कर देने में कामयाब हो गई। दूसरी पारी में कंगारू टीम ने 291 रन बनाए।

shane warne laugh on virat kohli dance video during adelaid test
virat kohli

हालांकि इस मैच में एक और चीज फैंस के लिए हमेशा यादगार रहेगी, वो थी कोहली का डांस। विराट कोहली के रेन डांस को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। दरअसल, बारिश से बाधित एक स्पैल में विराट कोहली को मैदान पर स्लिप कॉर्डन में डांस करते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shane warne laugh on virat kohli dance video during adelaid test
विराट कोहली

कोहली के डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी खूब शेयर हो रहा है। भुवनेश्वर कुमार और मुरली विजय भी मैदान पर कोहली के साथ खड़े मुस्करा रहे हैं। कोहली का यह डांसिंग वीडियो मैच के तीसरे दिन वायरल हुआ और हर देखने वाला इसे देखकर हैरान था।

विज्ञापन
shane warne laugh on virat kohli dance video during adelaid test
शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड स्पिनर शेन वॉर्न को जब कोहली के डांस का यह वीडियो दिखाया गया तो वह अपनी हंसी रोक नहीं पाए। कोहली का डांस देखकर शेन वॉर्न जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे। इसका जिक्र खुद शेन वॉर्न ने मैच से पहले हुए एक प्रोग्राम क्रिकेट 360 में भी किया। प्रोग्राम के दौरान शेन ने कोहली को इशारे से अपने पास भी आने को कहा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

How cool is this by my mate and legend @virat.kohli - thanks for checking 360 out #wigglewigglewiggle @foxcricket can we break the internet with this followers - come on India, help me do that !!!!

A post shared by Shane Warne (@shanewarne23) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed