फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का से शादी के बाद इतनी बदली कोहली की जिंदगी, इस VIDEO में खुद सुनें पूरी सच्चाई

Tue, 11 Dec 2018 04:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says my life has completely changed after marriage with anushka
virat anushka wedding - फोटो : Instagram

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का आज अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों लंबे रिलेशनशिप के बाद पिछले साल 11 दिसंबर को ही शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि कप्तान कोहली को पूरी दुनिया में एक आक्रामक खिलाड़ी की रूप में जाना जाता है। हालांकि खुद कोहली का मानना है कि अनुष्का से शादी के बाद उनकी जिंदगी और व्यवहार दोनें में काफी फर्क पड़ा है।

virat kohli says my life has completely changed after marriage with anushka
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram

दरअसल सोशल मीडिया पर कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात कर रहे हैं। कोहली ने कहा, 'मेरी जिंदगी अनुष्का के आने के बाद कई तरह के सकारात्मक बदलाव आए हैं। मैं पहले से बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल हुआ हूं और अनुष्का से मैनें बहुत सी चीजें सीखीं हैं'
 

virat kohli says my life has completely changed after marriage with anushka
virat anushka - फोटो : इंस्टाग्राम

बकौल कोहली, 'अनुष्का और मेरी लाइफ प्रोफेशन की वजह से काफी बिजी रहती है। ऐसे में जब भी मौका मिलता है हम वक्त जरूर बिताते हैं। मुंबई में रहते दोनों का मिलना काफी आसान होता है, लेकिन कई बार हमें एक दूसरे से लंबे वक्त तक दूर रहना पड़ता है और तब हम एक साधारण इंसान की तरह ही समय बिताते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says my life has completely changed after marriage with anushka
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो के प्रमोशन से समय निकालकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं हुई हैं। बीते कई मैच में अनुष्का स्टेडियम में चीयर करते हुए नजर आई थीं।

विज्ञापन
virat kohli says my life has completely changed after marriage with anushka
विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने टी-20  सीरीज 1-1 से बराबर रहने के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच वन-डे सीरीज भी खेली जानी है।

यहां देखें वीडियो:
 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed