{"_id":"63a1f0f53d1aca524a647a6c","slug":"shane-warne-to-rodney-marsh-and-andrew-symonds-these-great-cricketers-left-world-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2022: शेन वॉर्न से लेकर रोडनी मार्श और एंड्रयू साइमंड्स तक, इस साल दुनिया छोड़ गए ये महान क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Year Ender 2022: शेन वॉर्न से लेकर रोडनी मार्श और एंड्रयू साइमंड्स तक, इस साल दुनिया छोड़ गए ये महान क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:59 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए 2022 का साल बेहद दुख भरा रहा। इस साल ऑस्ट्रेलिया के तीन दिग्गज क्रिकेटर दुनिया को अलविदा कह गए। इनमें शेन वॉर्न, रोडनी मार्श और एंड्रयू साइमंड्स का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस साल ऑस्ट्रेलिया के तीन महान क्रिकेटर दुनिया छोड़ गए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2022 में दुनिया के कई महान क्रिकेटरों ने दुनिया को अलविदा कहा दिया। इन महान खिलाड़ियों का दुनिया छोड़ चले जाना क्रिकेट जगत के लिए बड़ी छति है। यह साल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे ज्यादा दुख भरा रहा। इस साल ऑस्ट्रेलिया के तीन दिग्गज क्रिकेटर दुनिया को अलविदा कह गए। इनमें शेन वॉर्न, रोडनी मार्श और एंड्रयू साइमंड्स का नाम शामिल हैं। रोडनी मार्श और शेन वॉर्न की मौत में तो महज कुछ ही दिन का अंतर था। वहीं, साइमंड्स की मौत सभी सड़क दुर्घटना में हुई और उनके निधन के बारे में जानकर हर क्रिकेट फैन को दुख हुआ। यहां हम बता रहे हैं कि इस साल किन महान क्रिकेटरों की मौत ने क्रिकेट जगत को बड़ी क्षति पहुंचाई।
शेन वॉर्न
2 of 6
शेन वॉर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। वह थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिए। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। शेन वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे।
रोडनी मार्श
3 of 6
रोड मार्श
- फोटो : social media
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रोड मार्श का 74 साल की उम्र में निधन हुआ। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वे कोमा में चले गए थे। एक हफ्ते तक कोमा में रहने के बाद उनका निधन हो गया। रोड मार्श ने 1968 में अपने करियर की शुरुआत की थी और 1984 में संन्यास का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने 257 प्रथम श्रेणी मैचों में 11067 रन बनाए। उनका औसत 31.17 का था। अपने करियर में उन्होंने 869 शिकार भी किए। रोड मार्श ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचानने, उनको कोचिंग देने और बाद में मेंटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। ऑस्ट्रेलिया के अलावा भी उन्होंने कई देशों में कोच और डायरेक्टर के रूप में काम किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट में 26.51 औसत से 3633 रन बनाए। इसके साथ ही 355 शिकार भी किए। वहीं 92 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 1225 रन निकले और उनका औसत 20.08 का था। वनडे में उन्होंने 124 शिकार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंड्रयू साइमंड्स
4 of 6
एंड्रयू साइमंड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स ने 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हुआ। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1998 में किया था। साइमंड्स ने 11 साल (1998-2009) लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई बार अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया। उन्होंने 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप दिलाने में अहम किरदार निभाया था।
साइमंड्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 40.61 की औसत से 1462 रन, वनडे में 39.44 की औसत से 5088 रन और टी-20 में 48.14 की औसत से 337 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने टेस्ट में 24 विकेट, वनडे में 133 विकेट और टी-20 में आठ विकेट भी झटके।
विज्ञापन
असद रऊफ
5 of 6
आईपीएल के दौरान असद रऊफ
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ भी इस साल दुनिया छोड़ गए। उन्होंने 66 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। रऊफ की मौत भी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। असद रऊफ के पास 170 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग का अनुभव था। इनमें 49 टेस्ट, 23 टी20 और 98 वनडे शामिल हैं। इसके अलावा 15 टेस्ट मैचों में वो टीवी अंपायर की भूमिका में भी रहे थे। असद रऊफ का अंपायरिंग करियर साल 2000 से 2013 तक चला। इस बीच वो आईसीसी के एलाइट अंपायरिंग पैनल के सदस्य भी रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।