{"_id":"5dc3c3328ebc3e5b6c69cd83","slug":"shoaib-akhtar-says-he-would-have-hit-steve-smith-if-he-bowls-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टीव स्मिथ पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कहा अगर खेल रहा होता तो मैं उन्हें मारता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टीव स्मिथ पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कहा अगर खेल रहा होता तो मैं उन्हें मारता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
स्टीव स्मिथ और शोएब अख्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से हर गेंदबाज खौफ खाता है। बॉल टेंपरिंग विवाद में एक साल का बैन झेलने के बाद स्टीव स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। इंग्लैंड में खेली गई एशेज सीरीज में स्मिथ का बल्ला जमकर बरसा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 774 रन बनाकर गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी-20 मैच में भी स्मिथ के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं, जिस पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने स्मिथ की 'रनभूख' को रोकने के लिए गेंदबाजों को उन्हें मारने की सलाह दी है।
2 of 4
शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि स्मिथ यह कैसे करता है। उसके पास कोई तकनीक या शैली नहीं है, लेकिन बहादुरी है इसलिए वह बहुत प्रभावी है। वह गेंद की पिच तक पहुंचता है और मोहम्मद आमिर सरीखे गेंदबाज पर भी भारी पड़ता है।'
3 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने आगे कहा कि अगर वह मेरे समय में खेल रहे होते, तो निश्चित रूप से मैं उनके चेहरे पर तीन या चार बार गेंद मारने की कोशिश करता। मैं उसे चोट पहुंचाने की कोशिश करता, लेकिन इस आदमी को चोट पहुंचाना भी असंभव है, वह इतना अच्छा खेल रहा है। वह अपनी तरह का एक ही खिलाड़ी है। उन्हें शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि स्टीव स्मिथ की धुआंधार नाबाद अर्धशतकीय पारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी थी। उन्होंने 51 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच आठ नवंबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।