पहले टी-20 में हारने के बाद रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाह जीत के साथ सीरीज में वापसी करने पर होगी। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में मेहमान बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है। बांग्लादेश की टीम ने दिल्ली में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज में जबरदस्त शुरुआत की थी। हालांकि भारतीय टीम ने मैच में काफी गलतियां की थी जिसे वे अब दोबारा से दोहराना नहीं चाहेगी और राजकोट में होने वाले मुकाबले में पूरे दमखम के साथ खेलेगी। दिल्ली की तुलना में राजकोट की पिच और मैदान बल्लेबाजों के अधिक मुरीद होगी और थोड़ी बदली भी होगी ऐसे में टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
क्या प्लेइंग XI में बदलाव करेंगे रोहित शर्मा, दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
सलामी बल्लेबाजी की कमान टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी शिखर धवन के हाथों में ही रहेगी।
मध्यक्रम
पहले टी-20 में मध्यक्रम में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, तो ऐसे में यहां पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। केएल राहुल की जगह संजू सैमसन या मनीष पांडे को अजमाया जा सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर की जगह पक्की ही रहेगी।
विकेटकीपर
ऋषभ पंत ने पहले टी-20 में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग से भी निराश किया था। हालांकि रोहित और टीम मैनेजमेंट उन्हें अभी और मौके देने के पक्ष में हैं, ऐसे में उनकी जगह भी टीम में पक्की है।
ऑलराउंडर
दिल्ली में डेब्यू करने वाले शिवम दुबे पहले मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे हालांकि टीम में उन्हें फिर से मौका मिल सकता है। उनके साथ क्रुणाल पांड्या की भी टीम में जगह बरकरार रह सकती है। वॉशिंगटन सुंदर ने भी गेंद और बल्ले से अच्छा खेल दिखाया था, इसलिए उन्हें फिर से एक मौका मिल सकता है।