फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो और भारतीय क्रिकेटर फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार, धीमी बल्लेबाजी के मिले थे पैसे

Thu, 07 Nov 2019 11:13 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Nov 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Two KPL players arrested in spot fixing match between hubli and bellari team in 2019
चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट पर फिक्सिंग के साया मंडरा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर भारत के घरेलू क्रिकेट पर पड़ा है। हाल ही में स्पॉट फिक्सिंग मामलें में भारत के दो घरेलू खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के कई संस्करण में अलग-अलग टीमों से मैच खेल चुके हैं।

 


     
Two KPL players arrested in spot fixing match between hubli and bellari team in 2019
सीएम गौतम - फोटो : Social Media

बेल्लारी टीम के कप्तान सीएम गौतम और बहरार काजी को स्पॉट फिक्सिंग मामले में  पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीएम गौतम आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों को केपीएल 2019 के फाइनल के दौरान धीमी बैटिंग के लिए सट्टेबाजों ने 20 लाख रुपये दिए गए थे। केपीएल 2019 का फाइनल मैच हुबली और बेल्लारी टीम के बीच खेला गया था। गौतम रणजी मैच भी खेल चुके हैं।

Two KPL players arrested in spot fixing match between hubli and bellari team in 2019
निशांत सिंह शेखावत - फोटो : Social Media

इससे पहले कर्नाटक प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में 29 वर्षीय बल्लेबाज निशांत सिंह शेखावत को केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस ने 2018 में मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। केपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके शेखावत पर सट्टेबाजों की मदद करने का आरोप है। यहीं नहीं शेखावत टीम की अंदरूनी जानकारी सट्टेबाजों को दिया करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Two KPL players arrested in spot fixing match between hubli and bellari team in 2019
बंगलुरु ब्लास्टर्स टीम - फोटो : Social Media

बता दें कि कर्नाटक प्रीमियर लीग के 2018 संस्करण में फिक्सिंग मामले में बेंगलुरू ब्लास्टर्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज, एम विश्वनाथन को भी बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में पाया गया कि सटोरियों ने विश्वनाथन को हुबली टाइगर्स के खिलाफ एक मैच में 20 गेंदों में 10 रन से भी कम स्कोर बनाने को कहा था। उन्होंने ऐसा ही किया और 17 गेंदों में मात्र नौ रन ही बनाए। पुलिस ने बताया कि विश्वनाथन ने सट्टेबाज को मैच के दौरान संकेत देने के लिए अपना बल्ला बदला और जर्सी को भी आधा मोड़ लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed