फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोएब अख्तर ने भावुक होकर कही दिल की बात, बोले- भारत की वजह से बना रातों-रात स्टार

Wed, 24 Jan 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar says, Politics robbing current generation of India and Pakistan full bilateral series
शोएब अख्तर

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पिछले काफी समय से द्विपक्षिय सीरीज न खेले जाने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भावुक होकर अपने दिल की बात कही है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षिय सीरीज न होने की असली दोनों जगह की राजनीति है। इसी की वजह से पिछले काफी समय से ऐसा नहीं हो पाया है।


 

Shoaib Akhtar says, Politics robbing current generation of India and Pakistan full bilateral series
टीम इंडिया-पाक

गौरतलब है कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच साल 2007 से अभी तक कोई पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, जिसमें 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले की अहम भूमिका रही। हां, टीम इंडिया में साल 2012 में एक छोटी सीरीज का आयोजन हुआ, लेकिन राजनयिक रिश्तों में मौजूदा तल्खी को देखते हुए जल्द ही दोनों देशों के बीच पूर्ण क्रिकेट संबंध शुरू होने की अभी कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

Shoaib Akhtar says, Politics robbing current generation of India and Pakistan full bilateral series
शोएब अख्तर

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर 42 वर्षीय अख्तर का मानना है कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के क्रिकेटरों को राजनीति के कारण दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता के मौके से वंचित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा, 'इसमें किसी की (बीसीसीआई या पीसीबी) गलती नहीं है, दोनों बोर्ड चाहते हैं कि द्विपक्षिय सीरीज हो। सीरीज होती है, तो यह उनके पक्ष में है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Akhtar says, Politics robbing current generation of India and Pakistan full bilateral series
शोएब अख्तर

अख्तर ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'यह बेहद दुखद है कि सीमा के दोनों तरफ के क्रिकेटरों को भारत-पाक प्रतिद्वंद्विता का अनुभव करने के काफी मौके नहीं मिल रहे। एशेज के साथ यह खेल की सबसे बड़ी सीरीज है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटरों को अपने देश के लिए रातों रात हीरो बनने का मौका नहीं मिल पा रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भारत में काफी प्यार मिलता है, मुझे भी भारत से काफी प्यार मिला।' शोएब ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान के मौजूदा क्रिकेटर उस प्यार का अनुभव करें जो हमें भारत में मिला और अपनी प्रतिभा दिखाएं।' 

विज्ञापन
Shoaib Akhtar says, Politics robbing current generation of India and Pakistan full bilateral series
शोएब अख्तर

बता दें कि अख्तर खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि वह कई बार भारत-पाक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने मौकों का फायदा भी उठाया और 1999 में कोलकाता में एशियाई टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को लगातार गेंदों पर आउट करके रातों रात स्टार बन गए। उन्होंने कहा कि भारत-पाक क्रिकेट होना चाहिए, लेकिन यदि ऐसा नहीं हो रहा तो लोगों को बयान देने से बचना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed