वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट के अनुबंध से बाहर होने के बाद मलिक ने कनाडा में चल रहे ग्लोबल टी-20 लीग में जबरदस्त बल्लेबाजी की।
VIDEO: संन्यास के बाद खूंखार हुए 37 वर्षीय शोएब मलिक, छक्के मारकर दो बार तोड़े खिड़की के शीशे
वैंकूवर नाइट्स के कप्तान मलिक पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। गुरुवार को ब्रैम्पटन के सीएए सेंटर में खेले गए पहले क्वालिफायर मुकाबले उन्होंने मात्र 26 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रनों की नाबाद पारी खेली।
मैच के दौरान दो बार ऐसे मौके आए जब शोएब मलिक ने अपने छक्के से पवेलियन की दो खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए। सबसे पहले मलिक ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर इश सोढ़ी को कवर के ऊपर से छक्का लगाया और गेंद खिड़की के कांच से टकराई और शीशे चकनाचूर हो गए।
In an unusual scenario, @realshoaibmalik literally hit two glass breaking sixes.#GT2019 #BWvsVK pic.twitter.com/5kuAQoQBbE
— GT20 Canada (@GT20Canada) August 9, 2019
मलिक यहीं नहीं रुके और दूसरी बार उन्होंने हमवतन वहाब रियाज की गेंद पर भी छक्का लगाया और इस बार भी गेंद पवेलियन में खिड़की से टकराई और दूसरी बार शीशे चकनाचूर हो गए। मलिक की टीम इस मैच में ब्रैम्पटन वूल्व्स को 77 रनों से हराकर जीत दर्ज करने में सफल रही।
A quick innings of 46*(26) by @realshoaibmalik helps @VKnights_ post a match winning score of 170/4 after 16 overs.#GT2019 #BWvsVK pic.twitter.com/ZBwjOr0StN
— GT20 Canada (@GT20Canada) August 9, 2019

कमेंट
कमेंट X