सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अय्यर ने खत्म की 'विराट' मुश्किल, चौथे स्थान पर लगभग पक्की की अपनी जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
shreyas iyer says i think i finished the place in fourth in team india
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेय अय्यर को भरोसा है कि पिछले एक साल में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम में चौथे बल्लेबाजी क्रम को लेकर जारी बहस पर विराम लग गया है। 


 

Trending Videos
shreyas iyer says i think i finished the place in fourth in team india
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

अंबाती रायुडू, विजय शंकर, ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर आजमा रहे भारत ने विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद मुंबई के युवा बल्लेबाज अय्यर को वेस्टइंडीज दौरे पर वापसी का मौका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shreyas iyer says i think i finished the place in fourth in team india
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

अय्यर ने वेस्टइंडीज में प्रभावित किया लेकिन इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत की 0-3 की हार के दौरान एक शतक और दो अर्धशतक के साथ शीर्ष स्कोरर रहे।

shreyas iyer says i think i finished the place in fourth in team india
श्रेयस - फोटो : file

इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की इंस्टाग्राम चैट में अय्यर ने कहा, 'अगर आप भारत के लिए एक साल तक उस स्थान पर खेल रहे हो तो मतलब आपने अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके बारे में और सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए।'

विज्ञापन
shreyas iyer says i think i finished the place in fourth in team india
श्रेयस अय्यर

अय्यर ने उस श्रृंखला में 217 रन बनाए थे जो तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला पर चौथे नंबर पर खेलते हुए किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा, 'जब चौथे नंबर को लेकर बहस चल रही है तब चौथे नंबर पर प्रदर्शन करना और पूरी तरह से अपनी जगह पक्की कर लेना काफी संतोषजनक है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed