{"_id":"5f047f03aed3840a37162f56","slug":"sourav-ganguly-birthday-special-not-forget-anyone-2002-natwest-trophy-in-indian-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय क्रिकेट इतिहास की वो तारीख जिसे न आज तक फैंस भूल पाए और न ही अंग्रेज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय क्रिकेट इतिहास की वो तारीख जिसे न आज तक फैंस भूल पाए और न ही अंग्रेज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sourav ganguly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 13 जुलाई 2002 की इस तारीख को शायद ही कोई भूल सकता है, जब 'दादा' ने फिरंगियों को धूल चटाकर टी-शर्ट लहराई थी। हम इस बात का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बुधवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का 48वां जन्मदिन है।
2 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : Twitter
8 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्मे 'दादा' ने क्रिकेट के कई बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। गांगुली के पूरे करियर में एक मैच ऐसा भी है जिसके बारे में चर्चा किए बिना उनकी महानता के किस्से गढ़ना बेईमानी होगी। इस मैच को आज तक न फैंस भूल पाए और न ही अंग्रेज।
3 of 5
लॉर्ड्स की बाल्कनी में टी-शर्ट लहराते दादा
- फोटो : ट्विटर
13 जुलाई 2002 को सौरव गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इस मैच में जीत के बाद 'दादा' ने अपनी टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाया था। ये भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वो पल था, जहां भारत ने अंग्रेजों को उनकी स्लेजिंग का करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
दरअसल, गांगुली इंग्लिश टीम के एक खिलाड़ी से इतनी खुन्नस खाए बैठे थे कि उन्होंने बिना किसी की परवाह किए भरे स्टेडियम में टी-शर्ट उतारी और पूरे जोश के साथ उसे लहराना शुरू कर दिया। साल 2002 में इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने भारत में वानखेड़े में जीत के बाद टी-शर्ट उतारकर दौड़ लगाई थी और गांगुली को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। जिसके बाद दादा ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर जीत दर्ज की और फ्लिंटॉफ को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
नेटवेस्ट फाइनल
- फोटो : social media
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 146 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन उसके बाद सिक्सर किंग युवराज सिंह (69) और मोहम्मद कैफ (87) ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिलाने में बेहद अहम रोल निभाया था। दादा ने भी इस मैच में 43 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।