टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल में आखिरी गेंद पर मिसबाह उल हक का कैच पर पकड़कर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले श्रीसंत इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही, जिसे देखने के बाद फैंस हरभजन पर भी ताना कसने लगे हैं।
टीम इंडिया का कमजोर गेंदबाज ऐसे बना 'बाहुबली', बॉडी देख सहम जाएंगे हल्क से लेकर सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल आईपीएल में हरभजन-श्रीसंथ विवाद किसी से छिपा नहीं। 2008 के सीजन में बीच मैदान पर हुए झगड़े में भज्जी ने श्रीसंत को झापड़ रसीद कर दिया था। जिसके बाद श्रीसंथ की रोते हुए तस्वीर जमकर वायरल हुई थी। बीते कुछ दिन में श्रीसंथ की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। मगर इस बार श्रीसंथ रोते हुए नहीं बल्कि दूसरे अवतार में ही नजर आ रहे हैं।
Imagine if he ever plays with Bhajji again. pic.twitter.com/uZ3ja7EFbb
श्रीसंथ की यह फोटो देखकर हर कोई हैरान है। जिम में जमकर पसीना बहाने के बाद श्रीसंथ ने फौलादी बॉडी बना ली है। श्रीसंथ की भुजाएं, सीना और सिक्स पैक एब्स देख कोई भी दांते तले अंगुलियां चबा देगा। इस तस्वीर को शेयर कर लोग अब सोशल मीडिया पर हरभजन के जमकर मजे ले रहे हैं।
आपको बता दें कि यह बदला रूप उन्होंने अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केम्पेगोडा 2' के लिए किया है। 2013 आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद श्रीसंथ फिल्मों में भी हाथ आजमा रहे हैं।
श्रीसंत की बॉडी देखकर फैंस उनकी तुलना हॉलीवुड के हल्क से भी करने लगे हैं। एक फैन ने लिखा कि वीएफएक्स ग्राफिक्स की मदद लिए बिना ही श्रीसंत आसानी से हल्क का रोल निभा सकते हैं।
#Sreesanth can now play the role of #Hulk
No vfx required pic.twitter.com/RfJsgAs45G