फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने सुरेश रैना को मसीहा बताया, जानें क्यों कहा ऐसा

Wed, 20 Apr 2022 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

कार्तिक 2020 अंडर-19 विश्व कप से चमके थे। वह उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लीडिंग विकेट-टेकर रहे थे। कार्तिक ने उस टूर्नामेंट में 11 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। उसी साल उन्हें आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
SRH's 21-year-old youngster Kartik Tyagi says Suresh Raina entered his life like a God, told me I'll get more chance in future
कार्तिक त्यागी और सुरेश रैना - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना को खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा। हालांकि, उन्होंने कमेंटेटर के तौर पर एक नई पारी शुरू की। रैना को एक टीम मैन कहा जाता था। चाहे गेंदबाजों को प्रेरित करना हो या मैदान पर किसी जूनियर खिलाड़ी को गाइड करना हो, रैना कभी पीछे नहीं हटते थे। मैदान से बाहर भी वह किसी जूनियर खिलाड़ियों को बैक करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा कहन है सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी का। 


कार्तिक 2020 अंडर-19 विश्व कप से चमके थे। वह उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लीडिंग विकेट-टेकर रहे थे। कार्तिक ने उस टूर्नामेंट में 11 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। उसी साल उन्हें आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्हं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था। हालांकि, कार्तिक का मानना है कि यह सब बिना रैना के समर्थन के संभव नहीं था।

IPL 2022 Auction: Kartik Tyagi Picked for Rs 4 Crore by Sunrisers Hyderabad
कार्तिक त्यागी
SRH's 21-year-old youngster Kartik Tyagi says Suresh Raina entered his life like a God, told me I'll get more chance in future
कार्तिक ने कहा- अंडर-16 के बाद रैना मेरी जिंदगी में एक भगवान एक मसीहा के रूप में आए थे, क्योंकि लोग मुझे पहचानने लगे थे। जब मेरा रणजी ट्रॉफी के लिए टीम में सिलेक्शन हुआ तो लोगों के बीच मैं और चर्चित हो गया। जब मैं 13 साल का था, तब मैंने अंडर-14 के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था। यहीं से मेरे क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत हुई थी। इसके बाद मैंने अंडर-14 टीम और फिर अंडर-16 टीम के लिए खेला। 

कार्तिक ने कहा- एक सीजन था, जब मैंने सात मैचों में 50 विकेट निकाले थे। यहीं से चयनकर्ताओं की नजर मुझ पर पड़ी और उन्होंने कहा कि एक गेंदबाज है जो स्टेट लेवल पर काफी विकटें ले रहा है। काफी विकेट लेने के बावजूद हम फाइनल में हार गए थे। तब मुझे ज्ञानेंद्र पांडे सर मिले थे और वह मेरे प्रदर्शन को देखकर खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा कि वह आगे भी मुझे समर्थन देंगे और मेरी तैयारी करवाएंगे। 

IPL 2022: Sunrisers Hyderabad Pacer Karthik Tyagi Receives Motivation From  Dale Steyn
अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान कार्तिक त्यागी
SRH's 21-year-old youngster Kartik Tyagi says Suresh Raina entered his life like a God, told me I'll get more chance in future
कार्तिक ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बाद मुझे स्टेट रणजी ट्रॉफी कैंप में बुलाया गया। जब मैं कैंप में पहुंचा तो सिर्फ 16 साल का था। वहां कई दिग्गज और मझे हुए खिलाड़ी मौजूद थे। इसके बाद उस कैंप में सुरेश रैना की एंट्री हुई। मैं सबकुछ देखकर भी काफी शांत रहता था। रैना तब मेरे पास आए और मुझसे मेरे रोल के बारे में पूछा। मैंने उन्हें बताया कि मैं एक गेंदबाज हूं। इसके बाद उन्होंने नेट्स में मुझसे गेंदबाजी करवाई। 

कार्तिक ने कहा- मेरी गेंदबाजी देखकर रैना मुझसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे तुम्हारी गेंदबाजी पसंद आई और  मैं सुनिश्चित करूंगा कि आपको भविष्य में मौके मिले। व्यक्तिगत रूप से, मेरे लिए यह अच्छी बात थी कि सुरेश रैना जैसे किसी व्यक्ति ने मेरे प्रदर्शन पर ध्यान दिया।

Dale Steyn, Jasprit Bumrah, fans laud Kartik Tyagi for a superb last over  as he scripted
कार्तिक त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
SRH's 21-year-old youngster Kartik Tyagi says Suresh Raina entered his life like a God, told me I'll get more chance in future
कार्तिक ने कहा- मैं थोड़ा चौंक गया था कि इतने बड़े खिलाड़ी ने मेरी तारीफ की है और एक पल के लिए मुझे लगा कि रैना मजाक कर रहे हैं। जब उन्होंने कहा कि मैं अच्छा कर रहा हूं, तब भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि आने वाले दिनों में मुझे खेलने का मौका मिलेगा। उसके बाद मेरे लिए यह काफी चौंकाने वाला था कि मेरा नाम यूपी रणजी टीम में शॉर्टलिस्ट किया गया। मेरा रणजी करियर वहीं से शुरू हुआ और बाद में मैं अंडर-19 टीम में पहुंचा और अंत में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला।

कार्तिक ने आईपीएल 2020 में राजस्थान के लिए 10 मैच खेले और नौ विकेट हासिल किए। हालांकि उन्होंने अगले साल सिर्फ चार मैचों में फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। हाल ही में एक वीडियो में, दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन ने कार्तिक की तुलना 'फरारी' से की।

Indian Premier League: Dale Steyn Motivates SRH Youngster Kartik Tyagi,  Compares Him With Ferrari. Watch | Cricket News
डेल स्टेन (दाएं) के साथ कार्तिक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed