{"_id":"664f310c55c50356e5084182","slug":"srh-vs-rr-stats-of-sunrisers-hyderabad-ad-rajasthan-royals-in-qualifier-2-important-match-for-both-teams-2024-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR: राजस्थान-हैदराबाद के लिए करो या मरो का मैच, जानें क्वालिफायर-2 में दोनों टीमों का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR: राजस्थान-हैदराबाद के लिए करो या मरो का मैच, जानें क्वालिफायर-2 में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 23 May 2024 05:36 PM IST
सार
तालिका में शीर्ष-दो पर रहने के कारण हैदराबाद को फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का एक और मौका मिला है, जबकि राजस्थान को खिताबी मैच में प्रवेश करने के लिए एक और बाधा को पार करना होगा
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर क्वालिफायर-2 मुकाबले में जब एक दूसरे के आमने-सामने होंगी तो दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह होगा। तालिका में शीर्ष-दो पर रहने के कारण हैदराबाद को फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का एक और मौका मिला है, जबकि राजस्थान को खिताबी मैच में प्रवेश करने के लिए एक और बाधा को पार करना होगा। दोनों ही टीमें इससे पहले भी क्वालिफायर-2 में हिस्सा ले चुकी हैं और राजस्थान तथा हैदराबाद के लिए यह खट्टी-मीठी यादें भरा दौर रहा है।
Trending Videos
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
कोलकाता ने हैदराबाद को किया था चित
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर शान से फाइनल में जगह बनाई थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल त्रिपाठी के 35 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 19.3 ओवर में 159 रन बनाए थे, जवाब में केकेआर ने 13.4 ओवर में ही दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया था। हैदराबाद की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी इसलिए क्वालिफायर-1 मैच हारने के बावजूद उसका सफर समाप्त नहीं हुआ।

राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान ने आरसीबी को किया था नॉकआउट
आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। राजस्थान की टीम ने फाइनल में पहुंचने के लिए पहली बाधा पार कर ली थी, लेकिन तालिका में तीसरे स्थान पर रहने के कारण उसे अब हैदराबाद का सामना करना होगा।

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
क्वालिफायर-2 में बेहतर है हैदराबाद का रिकॉर्ड
पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद का क्वालिफायर-2 में रिकॉर्ड बेहतर है। हैदराबाद की टीम अब तक तीन बार क्वालिफायर-2 में हिस्सा ले चुकी है जहां दो बार टीम को सफलता मिली है, जबकि एक मैच उसने गंवाया है। हैदराबाद 2016 में क्वालिफायर-2 मुकाबला गुजरात लायंस के खिलाफ खेली थी जहां उसने चार विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया था। टीम ने इसके बाद खिताबी मुकाबले में आरसीबी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद हैदराबाद 2018 सीजन में भी क्वालिफायर-2 खेली और उस समय टीम ने केकेआर को 14 रनों से हराया, लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हार गई। फिर टीम ने 2020 सीजन में भी क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला, लेकिन हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
राजस्थान की टीम का बराबरी का रहा है रिकॉर्ड
राजस्थान की टीम ने 2008 में आईपीएल का खिताब जीता था और टीम अब तक दो बार क्वालिफायर-2 में पहुंची है। टीम को इस दौरान एक बार जीत मिली, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की टीम 2013 में पहली बार क्वालिफायर-2 मुकाबला खेली थी और उसे कोलकाता में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से हराया था। इसके बाद टीम को 2022 में भी क्वालिफायर-2 मुकाबला खेलना पड़ा, लेकिन इस बार संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में राजस्थान की टीम को गुजरात टाइटंस से हार मिली।