इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी मंगेतर मोली किंग से सगाई कर साल 2021 का स्वागत किया। ब्रॉड ने मॉडल और सिंगर मोली किंग के साथ 1 जनवरी को सगाई की।
2018 में मिलने के बाद गर्लफ्रेंड से जुदा हो गया था यह स्टार क्रिकेटर, अब नए साल में की सगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस जोड़ी ने एक जैसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके सगाई की घोषणा की। ब्रॉड ने मोली किंग को किस करते हुए कि एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि 2021 की शुरुआत करने का सबसे सही तरीका।
The best way to start 2021 @MollieKing 💍💫 pic.twitter.com/tCb0H6cr4I
वहीं मोली ने लिखा, हजार बार हां, मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं। नए साल की सबसे जादुई शुरुआत, स्टुअर्ट ब्रॉड आपके साथ आगे के साल बिताने का इंतजार नहीं कर सकती।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इस कपल की पहली मुलाकात मार्च 2018 में हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही अगस्त 2018 में वे अलग हो गए थे। पिछले साल फरवरी में फिर दोनों साथ हुए।
बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी पिछले साल दुबई में एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक से सगाई का एलान करके साल 2020 का स्वागत किया था।