फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की बेटी का दिल केकेआर के इस खिलाड़ी पर अटका, क्या दोनों कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट?

Sat, 02 Jun 2018 08:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
suhana khans rumours about having a crush on kkr player
सुहाना खान

सेलिब्रिटी के बच्चे आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। पेपराजी का ध्यान सेलिब्रिटी के बच्चों पर टकटकी लगाए रहता है वह इनकी खबर बनाने में जरा भी समय नहीं गंवाते। हाल ही में आईपीएल संपन्न हुआ। पैसों से लबरेज इस लीग के दौरान सेलिब्रिटी के बच्चों में आकर्षण का केंद्र रहीं रोमांस किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना। सुहाना को इस साल कोलकाता नाइटराइडर्स के कई मैचों में देखा गया। उन्हें अपने पिता के साथ आईपीएल 2018 के एक्शन का आनंद लेते हुए देखा गया।

suhana khans rumours about having a crush on kkr player
सुहाना खान

केकेआर फ्रैंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान ने भी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी और हर संभव मौके पर टीम का जोश बढ़ाया। भले ही केकेआर प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, लेकिन शाहरुख ने अपनी टीम के लिए गर्व से भरा ट्वीट किया। यह क्रिकेट फैंस अच्छे से जानते हैं कि शाहरुख खान अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए काफी लगाव रखते हैं।

suhana khans rumours about having a crush on kkr player
शाहरुख खान

बहरहाल, हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स जानने को मिली हैं कि सुहाना खान केकेआर के एक खिलाड़ी की फैन बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना को आईपीएल के मुकाबलों के बाद केकेआर के इस खिलाड़ी के साथ देखा गया। शाहरुख की बेटी जिस खिलाड़ी से बात कर रहीं थी, वो कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल हैं। जी हां, यह वही शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाया था और इसके बाद आईपीएल में भी उन्होंने काफी सुर्खियां बंटोरी। यह पहला मौका है जब गिल ने आईपीएल में शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
suhana khans rumours about having a crush on kkr player
शुभमन गिल

बता दें कि आईपीएल 2018 के दूसरे क्वालीफायर में केकेआर की टीम हारी, लेकिन शुभमन गिल ने लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हुए टीम की स्थिति संभालने की भरपूर कोशिश की थी। केकेआर की टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन गिल की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ। सुहाना खान उनकी फैंस में से एक हैं। 

विज्ञापन
suhana khans rumours about having a crush on kkr player
Shubman Gill

वैसे, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि शुभमन गिल और सुहाना खान के बीच कोई रिश्ता आगे बढ़ रहा है। इस पर पेपराजी का ध्यान बना रहेगा। आपको भी इंतजार करना पड़ेगा कि इन दोनों के बीच के रिलेशन की खबरें सही है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed