सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमला: भारत-पाक मैच पर गावस्कर का 'गणित', ना खेलने से दुश्मनों को होगा फायदा!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar says team india loss if they wil not play against pakistan in World Cup
sunil gavaskar

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे देष में आक्रोश का माहौल बरकरार है। इस मुद्दे के बाद वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर भी एक बड़ी बहस छिड़ गई है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।


 

 

Trending Videos
sunil gavaskar says team india loss if they wil not play against pakistan in World Cup
भारत बनाम पाकिस्तान

सुनील गावस्कर का मानना है कि इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले 2019 विश्व कप में पाकिस्तान का बहिष्कार करके भारत को नुकसान होगा। दोनों टीमों के बीच 16 जून को विश्व कप में मुकाबला खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil gavaskar says team india loss if they wil not play against pakistan in World Cup
ind vs pak

गावस्कर ने  ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में न खेलकर भारत दो अंकों को नुकसान उठाएगा, क्योंकि विश्व कप में आज तक पाकिस्तान भारत से जीत नहीं सका है। ऐसे में हमें विपक्षी टीम को मैदान पर हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर करने के बारे में सोचना चाहिए।'

sunil gavaskar says team india loss if they wil not play against pakistan in World Cup
ind vs pak

गावस्कर ने आगे कहा, 'मैं देश के साथ हूं, सरकार जो भी फैसला करेगी, मैं पूरी तरह से इसके साथ हूं। अगर देश चाहता है कि हमें पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए तो मैं उनके साथ हूं।'

विज्ञापन
sunil gavaskar says team india loss if they wil not play against pakistan in World Cup
सुनील गावस्कर

गावस्कर ने कहा, 'पाकिस्तान को कहां नुकसान होगा? उन्हें पीड़ा तब पहुंचेगी जब वे भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेंगे। कई टीमों वाली प्रतियोगिता में भारत को उनके खिलाफ नहीं खेलकर नुकसान होगा। इस पूरे मामले को थोड़ी अधिक गहराई से देखे जाने की जरूरत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed