सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना के पास जल्द दिखेगी ‘देसी हमर’, टेस्टिंग के दौरान लीक हुईं फोटो, पढ़ें क्या है खास

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 21 Feb 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Indian army Hummer Tata merlin LSV defence vehicle spotted on Indian Roads
Tata Merlin defence-1

भारतीय सेना के पास जल्द ही देसी ‘हमर’ दिखाई देगी। डिफेंस के लिए ये वाहन देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी बना रही है। इस व्हीकल की खासियत है कि यह खराब मौसम और बदतर सड़कों पर चल सकता है। इस व्हीकल को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान मुंबई-पुणे हाइवे पर देखा गया। इससे पहले अमेरिकी सेना हमर का इस्तेमाल करती है, हमर अपने ऑफरोडिंग फीचर्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।


 

Trending Videos

इसका कोडनेम टाटा मर्लिन

Indian army Hummer Tata merlin LSV defence vehicle spotted on Indian Roads
Tata Merlin defence2

भारतीय सेना के लिए यह देसी हमर टाटा मोटर्स बना रहा है, और पिछले एक साल इस पर काम जारी है। टाटा मोटर्स ने इसका कोडनेम टाटा मर्लिन रखा है। मर्लिन लाइट सपोर्ट व्हीकल है, जिसे नाटो स्टैंडर्ड के मुताबिक बनाया गया है। इसकी खासियत है कि इस पर आर्टिलरी, ग्रेनेड के अलावा माइन ब्लास्ट का कोई भी असर नहीं पड़ेगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस्ड टायर इंफ्लेशन सिस्टम

Indian army Hummer Tata merlin LSV defence vehicle spotted on Indian Roads
Tata Merlin defence-3

मर्लिन में 4X4 फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। वहीं इसमें एडवांस्ड टायर इंफ्लेशन सिस्टम दिया गया है, जिसके चलते यह फ्लैट टायरों पर भी चल सकता है। इस सिस्टम की खूबी है कि ज्यादा ट्रैक्शन के लिए यह टायरों में हवा का दबाव कम कर सकता है और वहीं जरूरत पड़ने पर बिना किसी बाहरी स्रोत के टायरों में हवा भरी जा सकता है।
 

लगा सकते हैं एंटी टैंक मिसाइल

Indian army Hummer Tata merlin LSV defence vehicle spotted on Indian Roads
Tata Merlin Defence Vehicle-4

मर्लिन में ब्रेकिंग के लिए चारों पहियों में वैक्यूम असिस्टेड ब्रेक्स के साथ हाइड्रॉलिक बूस्टर्स लगे हैं। साथ ही चारों पहियों में अलग-अलग सस्पेंशन दिए गए हैं। मर्लिन में मिलिट्री ग्रेड दरवाजे और बुलैट प्रूफ विंडो दी गई हैं। वहीं इसमें छत पर 7.5 एमएम मीडियम मशीनगन रखने के लिए स्पेस दिया गया है, साथ ही 40 एमएम का ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर भी दिया गया है। साथ ही इसमें एंटी टैंक मिसाइल भी इंस्टाल की जा सकती हैं। इस में बड़ा व्हीलबेस के साथ पीछे की तरफ अतिरिक्त व्हील दिया गया है।  
 

विज्ञापन

3.3 लीटर का डीजल इंजन

Indian army Hummer Tata merlin LSV defence vehicle spotted on Indian Roads
Tata safari Defence vehicle-4

मर्लिन में 3.3 लीटर का लिक्विड कूल्ड डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है। यह कॉमन रेल टर्बो इंजन 3200 आरपीएम पर 185 बीएचपी की पावर और 2400 आरपीएम पर 450 एनएम का टार्क देता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed