फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: 'टीम इंडिया ने क्या शानदार बदलाव किया', सुंदर के चयन पर सुनील गावस्कर का यू-टर्न! पहले की थी आलोचना

Fri, 25 Oct 2024 09:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Oct 2024 09:40 AM IST
सार

गावस्कर भारत की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव करने के फैसले से संतुष्ट नहीं थे। केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट के लिए बाहर कर दिया गया और उनकी जगह शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप ने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar U-Turn On Washington Sundar Selection In Pune Test, IND vs NZ 2nd Test
वॉशिंगटन सुंदर और सुनील गावस्कर - फोटो : Twitter
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल करने के फैसले की शुरुआत में आलोचना की थी। हालांकि, सुंदर के सात विकेट लेने के बाद अब उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न लिया है। बंगलूरू में पहले टेस्ट में हार के बाद वॉशिंगटन को भारतीय टीम में शामिल किया गया था और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने के बाद गावस्कर ने कहा था कि यह घबराहट में लिया गया फैसला था।
Sunil Gavaskar U-Turn On Washington Sundar Selection In Pune Test, IND vs NZ 2nd Test
सुंदर-रोहित - फोटो : BCCI
गावस्कर ने की सुंदर की तारीफ
हालांकि, इस युवा ऑलराउंडर ने शानदार प्रदर्शन किया और सात विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी कराई। यहां तक कि गावस्कर भी उनके प्रदर्शन से प्रभावित दिखे और कमेंट्री करते हुए कहा - क्या प्रेरित करने वाला चयन है। उन्हें प्लेइंग-11 में इसलिए चुना गया है क्योंकि वह थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं और थोड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं।
Sunil Gavaskar U-Turn On Washington Sundar Selection In Pune Test, IND vs NZ 2nd Test
सुंदर और अश्विन - फोटो : BCCI
भारतीय टीम का घबराहट भरा फैसला?
इससे पहले गावस्कर भारत की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव करने के फैसले से संतुष्ट नहीं थे। केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट के लिए बाहर कर दिया गया और उनकी जगह शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप ने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाई। उन्होंने गुरुवार को टॉस के बाद कहा था, 'यह भारतीय टीम का घबराहट भरा फैसला लगता है। आप अक्सर टीम में तीन बदलाव नहीं करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar U-Turn On Washington Sundar Selection In Pune Test, IND vs NZ 2nd Test
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कही थी यह बात
गावस्कर ने कहा, 'जब तक चोट की चिंता न हो, मैं बहुत सी टीमों को तीन बदलाव करते नहीं देखता। वॉशिंगटन सुंदर को शामिल करने से पता चलता है कि वे अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित हैं। उनकी गेंदबाजी से ज्यादा, उन्हें निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी की जरूरत है। हां, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी इकाई में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में काफी चर्चा हो रही है, लेकिन मैं कुलदीप यादव को चुनूंगा क्योंकि उनकी गेंद वामहस्त बल्लेबाजों के लिए बाहर की तरफ निकलती है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed