{"_id":"5af872cb4f1c1bd9408b4f2a","slug":"suryakumar-yadav-breaks-seven-year-old-record-in-ipl-2018-against-rajasthan-royals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुमार यादव ने IPL इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम, तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सूर्यकुमार यादव ने IPL इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम, तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड
Sun, 13 May 2018 10:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यकुमार यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मौजूदा आईपीएल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और एक ओपनर के रूप में अपनी ख्याति स्थापित की है। मुंबई का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं रहा है और वह प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
2 of 5
Suryakumar yadav
MI को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए सूर्यकुमार भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 31 गेंदों में 38 रन की पारी खेली और एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ipl
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर यादव ने 31 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। इसी के साथ मौजूदा आईपीएल में उनके कुल 473 रन हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सात साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। सूर्यकुमार से पहले यह रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के पॉल वल्थाठी ने नाम दर्ज था, जिन्होंने 2011 में 463 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ipl
सूर्यकुमार ने मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 12 मैच की 12 पारियों में 43 की औसत और 129.94 से 473 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 फिफ्टी भी जमाई। 2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले यादव ने हाल ही में आईपीएल में अपने 1 हजार रन पूरे किए थे। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर भी बन गए हैं। उनके खाते में कुल 67 मैचों में 1085 रन हो गए हैं। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे सफल सीजन है।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IPL
इससे पहले सूर्यकुमार यादव कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे। केकेआर के लिए खेलते हुए वह केवल एक अर्धशतक जड़ सके थे। मगर आईपीएल-11 में मुंबई के साथ जुड़ते ही उनका भाग्य बदल गया। मुंबई ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी जिस पर वह सौ प्रतिशत खरे उतरे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।