फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइमंड्स ने छिड़का भज्जी के जख्मों पर नमक, बोले- 'मंकीगेट प्रकरण में रोने लगे थे हरभजन'

Sun, 16 Dec 2018 05:59 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 16 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Symonds says Harbhajan broke down when apologising for monkeygate
harbhajan singh

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने कहा है कि भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह 'मंकीगेट' प्रकरण के बाद इस मामले को सुलझाने के दौरान 'रोने लगे' थे। वर्ष 2008 में सिडनी टेस्ट के दौरान यह घटना हुई थी, जिसमें हरभजन पर साइमंड्स को 'बंदर' कहने का आरोप लगा था। इस घटना के एक दशक बाद साइमंड्स ने कहा कि तीन साल बाद उन्होंने इस मामले को खत्म कर दिया था।

Symonds says Harbhajan broke down when apologising for monkeygate
symonds and bhajji

इन दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई की ओर से खेलते हुए इस विवाद को खत्म किया। साइमंड्स ने 'फाक्स स्पोर्ट्स' से कहा, 'वह रोने लगा था और मैंने देखा कि इसे लेकर उस पर काफी बोझ है और वह इसे खत्म करना चाहता है। हमने हाथ मिलाए और मैं उससे गले मिला और कहा 'दोस्त, सब कुछ सही है। यह मामला खत्म।'

Symonds says Harbhajan broke down when apologising for monkeygate
indian cricket team

इस टिप्पणी से इनकार करने वाले हरभजन पर तीन मैचों का निलंबन लगाया गया था। भारत ने हालांकि इसका विरोध किया था जिसके बाद प्रतिबंध हटा दिया गया। उस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट रिश्ते सबसे खराब दौर पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Symonds says Harbhajan broke down when apologising for monkeygate
andrew symonds

साइमंड्स ने कहा, 'हम एक रात बेहद अमीर आदमी के घर डिनर के लिए गए और पूरी टीम वहां मौजूद थी। वहां मेहमान मौजूद थे और हरभजन ने कहा कि दोस्त क्या मैं एक मिनट के लिए तुम्हारे साथ बगीचे में बात कर सकता हूं।'

विज्ञापन
Symonds says Harbhajan broke down when apologising for monkeygate
symonds and bhajji

उन्होंने कहा, 'उसने कहा, 'देखो, मैंने सिडनी में तुम्हारे साथ जो किया उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं। मैं काफी मांगता हूं, मैं उम्मीद करता हूं कि इससे तुम्हें, तुम्हारे परिवार, तुम्हारे दोस्तों को काफी नुकसान नहीं पहुंचा होगा और मैंने जो कहा उसके लिए मैं काफी मांगता हूं, मुझे यह नहीं कहना चाहिए था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed