{"_id":"5864a9ed4f1c1b255eeeb586","slug":"t-20-records-that-were-broken-in-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2016 ने टी-20 क्रिकेट के इन बड़े रिकॉर्ड्स को टूटते देखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2016 ने टी-20 क्रिकेट के इन बड़े रिकॉर्ड्स को टूटते देखा
Thu, 29 Dec 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2016 को भारतीय क्रिकेट जगत में टी 20 क्रिकेट का सबसे यादगार साल कहा जा सकता है। इस साल भारतीय टीम ने टी-20 क्रिकेट में पैठ को एक बार फिर स्थापित किया। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम घरेलू मैदान पर आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची, मगर खिताब न जीत पाने का मलाल उसे जरूर रहा।
2016 ने टी-20 क्रिकेट के इन बड़े रिकॉर्ड्स को टूटते देखा
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
साल 2016 में टी-20 क्रिकेट में कई स्टार खिलाड़ियों से शानदार और धुआंधार प्रदर्शन देखने को मिला। विराट कोहली, केन विलियमसन, क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ियों ने इन्ही मैचों में सालों पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तो कई रिकार्ड्स की बराबरी हुई। जानिए इस साल कौनसे टी-20 के रिकॉर्ड बने:
2016 ने टी-20 क्रिकेट के इन बड़े रिकॉर्ड्स को टूटते देखा
3 of 7
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
2 टी-20 विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड
क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट यानी टी-20 की हो तो वेस्टइंडीज की क्षमता औऱ काबीलियत पर सवाल उठाना मुश्किल है। छठे टी-20 वर्ल्ड कप में इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल था कि खिताब पर किस टीम का नाम लिखा जाएगा। पहले पांच वर्ल्ड कप में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने खिताब जीतकर हर बार नया चैंपियन दिया। आखिरकार वेस्टइंडीज ने सबसे छोटे फार्मेट में अपने सबसे शानदार प्रदर्शन के दम पर इस प्रतियोगिता मे इंग्लैंड को हराकर जीत दर्ज की। इस तरह टी 20 विश्व कप 2 बार जीतने वाली टीम बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
2016 ने टी-20 क्रिकेट के इन बड़े रिकॉर्ड्स को टूटते देखा
4 of 7
क्रिस गेल
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
ब्रेंडन मैकलम ने अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया तो कई सारे रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज थे। एक रिकॉर्ड टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी था। मगर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इस छोटे प्रारूप के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। उन्होंने मात्र 48 गेंदों में 100 रन बनाए। गेल ने टी-20 में 98 छक्के जड़े हैं और मैकलम के नाम 91 छक्के हैं।
विज्ञापन
2016 ने टी-20 क्रिकेट के इन बड़े रिकॉर्ड्स को टूटते देखा
5 of 7
तिलकरत्ने दिलशान
सबसे ज्यादा मैच और विकेट का रिकॉर्ड
इस बार टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा मैच का रिकॉर्ड भी टूटा। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान भले ही साल 2016 में अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन वो अपने साथी खिलाडियों कुमार संगाकार, महेला जयवर्धने औj लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ेते हुए वो सबसे ज्यादा टी 20 मैचो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी बन गए। टी-20 मैचों के साथ अब उनका नाम टी 20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियो की लिस्ट में सबसे ऊपर है जबकि शाहिद अफरीदी दूसरे औऱ महेन्द्र सिंह धोनी तीसरे नम्बर पर हैं। वहीं अफरीदी के पास भले ही सबसे ज्यादा मैच खेलने का नहीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जरूर दर्ज है। अफरीदी के नाम 98 विकेट दर्ज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।