Innings Break : Afghanistan need 403 runs in 50 remaining overs
{"_id":"633edbf8a727ed2700074e8b","slug":"t20-world-cup-india-pakistan-england-west-indies-sri-lanka-australia-check-t20-world-cup-winner-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: भारत 15 साल से नहीं बना टी20 में चैंपियन, जानें अब तक किसने कब-कब जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: भारत 15 साल से नहीं बना टी20 में चैंपियन, जानें अब तक किसने कब-कब जीता टूर्नामेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:35 PM IST
सार
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2007 में हुआ था तब भारत जीता था। उसके बाद से टीम इंडिया अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। वहीं, वेस्टइंडीज सबसे ज्यादा दो बार चैंपियन बन चुका है। आइए जानते हैं अब तक किन-किन टीमों ने यह खिताब जीता है...
विज्ञापन
1 of 8
टी20 वर्ल्ड कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया में 16 सितंबर से टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अपनी मेजबानी में खिताब बचाने के लिए उतरेगा। वह पिछले साल दुबई में पहली बार चैंपियन बना था। अब तक छह टीमें यह खिताब जीत चुकी हैं। पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2007 में हुआ था तब भारत जीता था। उसके बाद से टीम इंडिया अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। वहीं, वेस्टइंडीज सबसे ज्यादा दो बार चैंपियन बन चुका है। आइए जानते हैं अब तक किन-किन टीमों ने यह खिताब जीता है...
2 of 8
टी20 विश्व कप 2007
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्डकप में महेंन्द्र सिंह धोनी ने भारत की युवा टीम की अगुवाई की थी और भारत को विजेता बनाकर लौटे थे। फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। इस मैच में गौतम गंभीर ने शानदार 75 रन बनाए थे। वहीं इरफान पठान ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने इस टूर्नामेंट में 91 रन बनाए थे और 12 विकेट निकाले थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
3 of 8
टी20 विश्व कप 2009
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को 2007 में हार के बाद ट्रॉफी जीतने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और अगले संस्करण में ही पाक टीम विजेता बनी। साल 2009 में पाकिस्तान ने फाइनल मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया और टी-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इंग्लैंड में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलसान ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 317 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वहीं फाइनल में नाबाद 54 रन बनाने वाले शाहिद अफरीदी प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अफरीदी ने इस मैच में एक विकेट भी लिया था।
साल 2010 में इंग्लैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्डकप जीता था। यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड ने कोई आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इंग्लैंड ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से पटखनी देकर यह खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर क्रैग कीसवेटर ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं इंग्लैंड के ही केविन पीटरसन को 248 रन बनाने के बदले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
टी20 विश्व कप 2012
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 के दिग्गजों से भरी वेस्टइंडीज टीम साल 2012 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चैंपियन बनी थी। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 36 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। कैरिबियाई टीम के लिए मार्लन सैमुअल्स ने 78 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने इस टूर्नामेंट में 249 रन बनाए थे और 11 विकेट लिए थे। इस वजह से वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।