फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुबई पहुंची, इस अभिनेता ने चौंकाया, देखें वीडियो

Thu, 26 Sep 2024 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजना, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और अन्य लोग एयरपोर्ट पर मौजूद थे। राणा को देखकर खिलाड़ी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
T20 World Cup: India women welcomed by Rana Daggubati on Dubai arrival, Watch Video shared by BCCI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 के लिए बुधवार को दुबई पहुंची। हालांकि, एयरपोर्ट पर उनके लिए एक सरप्राइज इंतजार कर रहा था। एयरपोर्ट पर अभिनेता राणा दग्गुबाती ने महिला टीम का खास स्वागत किया। इसका वीडियो भी बीसीसीआई ने शेयर किया है। खिलाड़ियों ने राणा के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। राणा दग्गुबाती ने बाहुबली, गाजी अटैक और अन्य कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है।
T20 World Cup: India women welcomed by Rana Daggubati on Dubai arrival, Watch Video shared by BCCI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजना, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और अन्य लोग एयरपोर्ट पर मौजूद थे। राणा को देखकर खिलाड़ी हैरान रह गए। कप्तान हरमनप्रीत ने कहा था कि मौजूदा भारतीय टीम टी20 विश्व कप के बाकी सभी संस्करणों से सबसे ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा कि जितना अनुभव इस टीम के पास है, इस टीम को आगामी संस्करण में विजयी होना चाहिए।
T20 World Cup: India women welcomed by Rana Daggubati on Dubai arrival, Watch Video shared by BCCI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
हरमनप्रीत ने कहा, 'अगर मैं इस टीम के बारे में बात करूं तो हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से खेल रहे हैं और वे अपनी भूमिका को अच्छी तरह से जानते हैं। मैं कह सकती हूं कि यह सर्वश्रेष्ठ टीम है जिसके साथ हम टी20 विश्व कप के लिए जा रहे हैं। पूजा (वस्त्राकर) अच्छा कर रही हैं और रेणुका उनका अच्छा समर्थन कर रही हैं। रेणुका ऐसी खिलाड़ी हैं जो हमेशा हमें सफलता दिलाती हैं। अरुंधति वह खिलाड़ी है जो हमेशा टीम के लिए कुछ ओवर फेंक सकती है और नीचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: India women welcomed by Rana Daggubati on Dubai arrival, Watch Video shared by BCCI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
हरमनप्रीत ने कहा, 'मैं हमारे गेंदबाजी लाइन-अप की अन्य टीमों से तुलना नहीं कर सकती क्योंकि हर टीम के अपने सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते हैं, लेकिन मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि वे क्या कर रहे हैं और वे क्या करने में सक्षम हैं।' टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच चार अक्तूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोफी डिवाइन की न्यूजीलैंड के खिलाफ है। भारत पिछली बार सेमीफाइनल में पहुंचा था जहां उसे मेग लैनिंग की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया से रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed