{"_id":"66536283f64104507c02bb53","slug":"t20-world-cup-indian-team-reached-new-york-for-the-tournament-hardik-and-kohli-will-join-the-team-later-2024-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: टूर्नामेंट के लिए न्यूयॉर्क पहुंची भारतीय टीम, हार्दिक और कोहली बाद में टीम से जुड़ेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: टूर्नामेंट के लिए न्यूयॉर्क पहुंची भारतीय टीम, हार्दिक और कोहली बाद में टीम से जुड़ेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 May 2024 09:56 PM IST
सार
कप्तान रोहित के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल भी पहले जत्थे में शामिल थे।
विज्ञापन
1 of 4
जडेजा और रोहित शर्मा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंच गया। रोहित के साथ 10 सदस्यीय दल पहुंचा, लेकिन उसमें टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शामिल नहीं थे जो कुछ दिन बाद टीम से जुड़ेंगे। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बाकी सहयोगी स्टाफ भी न्यूयॉर्क पहुंचे।
2 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IPL
जडेजा-सूर्यकुमार भी पहले जत्थे में थे शामिल
कप्तान रोहित के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल भी पहले जत्थे में शामिल थे। रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और खलील अहमद भी उनके साथ मौजूद थे। कोहली ने बुधवार को अहमदाबाद में आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबला खेला था। वह बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे। हार्दिक आईपीएल लीग चरण के पूरा होने के बाद ब्रिटेन चले गए थे। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस कप्तान हार्दिक की अगुआई में आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार रात चेन्नई में दूसरा क्वालिफायर खेला था जिससे यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और आवेश खान (रिजर्व) सोमवार को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे।
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : PTI/BCCI
बांग्लादेश के खिलाफ भारत खेलेगा अभ्यास मैच
न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद टीम कुछ दिन आराम करेगी और फिर अपना एकमात्र टी20 विश्व कप अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। भारतीय टीम इस नए स्टेडियम में तीन लीग मैच खेलेगी जिसमें नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भी शामिल है। जनवरी में इस स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और इस महीने में ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
भारतीय टीम ग्रुप-ए में शामिल
रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमें पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा शामिल है। भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। मालूम हो कि भारत ने 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है। अमेरिका पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की सह मेजबानी कर रहा है और उसकी राष्ट्रीय टीम भी वैश्विक प्रतियोगिता में पदार्पण करेगी। इस बार टी20 विश्व कप की मेजबानी दो देश कर रहे हैं। अमेरिका के अलावा वेस्टइंडीज में भी इस वैश्विक टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।