फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: इस शहर से गायब हो गई सुबह! रात के बाद सीधे हो जाती है दोपहर

Sun, 26 May 2024 07:46 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 26 May 2024 07:46 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा दावा किया जा रहा है कि लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो में कहा गया कि जयपुर शहर से सुबह गायब हो गई है।

विज्ञापन
Ajab Gajab jaipur morning vanished from this city direct afternoon after night know reality
इस शहर से गायब हो गई सुबह! - फोटो : Istock

Ajab Gajab: भारत के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बीते कुछ दिनों से तापमान चालीस के नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी भयंकर गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया पर भी प्रचंड गर्मी के कहर के कई वीडियो वायरल हो रहा है। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा दावा किया जा रहा है कि लोगों के होश उड़ गए हैं। 



इस वीडियो में कहा गया है कि जयपुर शहर से सुबह गायब हो गई है। कहा जा रहा है कि इस शहर में अब रात के बाद सीधा दोपहर हो जाती है। दरअसल, इस शहर के बारे में ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यहां गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। यहां सुबह होते ही तापमान बहुत अधिक हो जाता है। 

Ajab Gajab jaipur morning vanished from this city direct afternoon after night know reality
इस शहर से गायब हो गई सुबह! - फोटो : Istock
जयपुर में सुबह होते ही दोपहर जितनी गर्मी का अहसास होने लगता है, जिसकी वजह से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। यहां तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। वेदर अपडेट की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिन में यहां का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 
Ajab Gajab jaipur morning vanished from this city direct afternoon after night know reality
इस शहर से गायब हो गई सुबह! - फोटो : Istock
यहां सुबह ही इतनी भयानक गर्मी पड़ रही है कि लोग सुबह की वॉक करने के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सुबह छह बजे ही गर्मी बढ़ना शुरू हो जाती है, ऐसे में 7 या 8 बजे सोकर उठने वाले लोग भी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। उन्हें इस समय दोपहर जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab Gajab jaipur morning vanished from this city direct afternoon after night know reality
इस शहर से गायब हो गई सुबह! - फोटो : Freepik
सिर्फ यहीं नहीं राजस्थान के कई इलाकों में इस साल गर्मी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाड़मेर सहित कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेलसियस के पार चला गया है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसके लिए लोग कई तरह के जुगाड़ भी लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Ajab Gajab jaipur morning vanished from this city direct afternoon after night know reality
इस शहर से गायब हो गई सुबह! - फोटो : istock
ऐसी गर्मी से राहत पाने के लिए जयपुर प्रशासन ने आर्टिफिशियल रेन का भी सहारा लिया है। इसके अलावा शहर में सड़कों पर किनारे खड़े बड़े-बड़े टैंकर्स भी आने-जाने वालों पर नकली बारिश कर रहे हैं। इसके बाव भी गर्मी का प्रकोप बरकरार है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed