फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकोट अग्निकांड में तीन गिरफ्तार: कमिश्नर बोले- गेमिंग जोन के पास नहीं था अग्निशमन विभाग का एनओसी, छह पर FIR

Sun, 26 May 2024 05:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 26 May 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Rajkot Game Zone Fire Accident: Two Arrested Gaming Zone No Fire NOC News in Hindi
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम पटेल। - फोटो : PTI

Rajkot Game Zone Fire: राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन में लगी आग में 12 बच्चों समेत 27 शव बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने यह जानकारी दी है। बता दें, शनिवार शाम पांच बजे भीड़भाड़ वाले गेम जोन में भीषण आग लग गई थी। 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स को बताया कि घायल व्यक्तियों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।



मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार सुबह घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Rajkot Game Zone Fire Accident: Two Arrested Gaming Zone No Fire NOC News in Hindi
राजकोट हादसा - फोटो : PTI

विशेष टीम लगातार काम कर रही
पुलिस आयुकत्त भार्गव का कहना है कि मामले में रविवार तड़के छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308, 336, 338, 114 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मैनेजर नितिन जैन और एक अन्य युवक युवराज सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में हमने एक लोक अभियोजक की नियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है।

Rajkot Game Zone Fire Accident: Two Arrested Gaming Zone No Fire NOC News in Hindi
राजकोट हादसा - फोटो : PTI

गेमिंग जोन के पास नहीं था एफआईआर
अधिकारी ने आगे कहा कि कहा कि गेम जोन के लिए सड़क और भवन विभाग से अनुमति मिल गई थी। फायर एनओसी प्राप्त करने के लिए अग्नि सुरक्षा उपकरण का प्रमाण भी जमा किया था। हालांकि, वह फिलहाल प्रक्रिया में था और अभी तक पूरा नहीं हुआ है। गेम जोन में अग्नि सुरक्षा उपकरण थे लेकिन आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं थे। उन्होंने स्थानीय अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं लिया था। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने गेम जोन बनाने के लिए मेटल शीट फैब्रिकेशन की मदद से लगभग दो-तीन मंजिला इमारत की ऊंचाई के साथ 50 मीटर चौड़ी और 60 मीटर लंबी संरचना बनाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkot Game Zone Fire Accident: Two Arrested Gaming Zone No Fire NOC News in Hindi
राजकोट हादसा - फोटो : PTI
इनके खिलाफ एफआईआर
राजकोट के पुलिस उपायुक्त (अपराध) पार्थराजसिंह गोहिल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा, धवल कॉर्पोरेशन के मालिक धवल ठक्कर, रेसवे एंटरप्राइज के पार्टनर अशोकसिंह जाडेजा, किरीटसिंह जाडेजा, प्रकाशचंद हिरन, युवराजसिंह सोलंकी और राहुल राठौड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed