राजधानी दिल्ली के एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने से छह नवजातों की मौत की खबर है। उधर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान आज बंगाल तट से टकरा सकता है। साथ ही मिजोरम से बिहार तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की जान चली गई। वहीं, आईपीएल के फाइनल मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: गुजरात-दिल्ली और यूपी में बड़े हादसे, 42 से अधिक मौतें; मिजोरम से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली: बेबी केयर सेंटर में भीषण आग, छह नवजात की मौत, पांच गंभीर
देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिला के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। आग से 12 बच्चों का रेस्क्यू कराया गया। अग्निकांड में बचाए गए 11 में छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
Cyclone Remal: बंगाल तट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच आज रात टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है। इस दौरान समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
Rajkot Fire: पुलिस ने गेम जोन के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया
गुजरात के राजकोट शहर में टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग के कारण चार बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक शख्स लापता है। वहीं, राजकोट पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ‘गेम जोन’ के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
शाहजहांपुर: खड़ी बस में जा घुसा बजरी भरा डंपर, 11 श्रद्धालुओं की मौत
खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से 25 के बीच लोग घायल हो गये। पढ़ें पूरी खबर