{"_id":"66524f291f25a2ab0605ec0b","slug":"ipl-2024-final-sunrisers-franchise-has-chance-to-win-2nd-title-within-5-months-will-kavya-gamble-successful-2024-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 Final: पांच महीने के अंदर सनराइजर्स के पास दूसरा खिताब जीतने का मौका! क्या काव्या का दांव होगा सफल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024 Final: पांच महीने के अंदर सनराइजर्स के पास दूसरा खिताब जीतने का मौका! क्या काव्या का दांव होगा सफल?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 May 2024 02:20 AM IST
सार
काव्या मारन की फ्रेंचाइजी के पास पांच महीने के अंदर उन्हें जीत का दूसरा तोहफा देने का मौका है। पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
काव्या मारन के पास जश्न मनाने का मौका
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2024 का फाइनल आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह पांच महीने के अंदर सनराइजर्स फ्रेंचाइजी का दूसरा फाइनल होगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की ही सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम ने खिताब जीता था। 10 फरवरी को यह मैच खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जाएंट्स को खिताबी मुकाबले में 89 रन से शिकस्त दी थी। अब अगर आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीतती है तो इस फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन के लिए यह दोहरी खुशी मनाने का मौका होगा।
2 of 5
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में दो बार की चैंपियन है। उसने 2023 में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर और 2024 में डरबन सुपर जाएंट्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। एसएटी20 में सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम हैं, जो कि पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। हालांकि, 2023 में यह टीम 10वें स्थान पर रही थी।
3 of 5
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
वहीं, दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के फाइनल में मार्करम की अगुआई वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाए थे। जवाब में डरबन को उन्होंने 17 ओवर में 115 रन पर समेट दिया था। सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम में हैदराबाद की टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी मौजूद थे। इनमें मार्करम के अलावा मार्को यानसेन शामिल हैं। हालांकि, किसी ने नहीं सोचा था कि मार्करम के खिताब जीतने के बावजूद काव्या सीजन से पहले कप्तान बदलेंगी और कमिंस को कप्तान बनाएंगी। ऐसा हुआ और अब तक उनका दांव सफल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
अब काव्या मारन की फ्रेंचाइजी के पास पांच महीने के अंदर उन्हें जीत का दूसरा तोहफा देने का मौका है। पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
कमिंस खुद भी पिछले एक साल में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। इनमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने के अलावा, एशेज ट्रॉफी रिटेन करना और भारत में वनडे विश्व कप का खिताब जीतना शामिल है। अब वह आईपीएल जीतकर दुनिया को यह बताना चाहेंगे कि वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।