{"_id":"635b7cc906c1b0650205696f","slug":"t20-world-cup-virat-kohli-crosses-1000-run-mark-in-a-calendar-year-now-mahela-jayawardene-record-on-target","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: 'रन मशीन' कोहली ने 2019 के बाद पहली बार हासिल की यह उपलब्धि, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: 'रन मशीन' कोहली ने 2019 के बाद पहली बार हासिल की यह उपलब्धि, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:26 PM IST
सार
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो मैचों में 144 रन बनाए थे। दोनों मुकाबलों में विराट ने अर्धशतक लगाया है। ओवरऑल रिकार्ड देखें तो वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। एशिया कप से उन्होंने अपनी पुरानी लय हासिल कर ली है। कोहली टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलने के बाद नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाए। वह इस टूर्नामेंट में अब तक आउट नहीं हुए हैं। कोहली ने इसी बीच एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उनके इस साल 1000 रन पूरे हो गए हैं।
2 of 6
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 2019 के बाद एक साल में एक हजार रन का आंकड़ा पार किया है। 2020 और 2021 में उनका बल्ला नहीं चला था। इस कारण उनकी आलोचना भी हुई थी। कई क्रिकेट एक्सपर्ट तो उन्हें टीम से बाहर करने की मांग भी कर रहे थे, लेकिन कोहली ने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। विराट के इस साल 28 मैचों की 31 पारियों में 1024 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.38 का रहा है। उन्होंने एक शतक और नौ अर्धशतक लगाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में नाबाद 122 रन की पारी उनका उच्चतम स्कोर है।
2020 और 2021 में कैसा था प्रदर्शन?
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 2020 में 22 मैचों की 24 पारियों में 36.60 की औसत से 842 रन बनाए थे। इस दौरान सात अर्धशतक लगाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 89 रन था। वहीं, 2021 में उन्होंने 24 मैचों की 30 पारियों में 964 रन बनाए थे। विराट का औसत इस दौरान 37.07 रहा था। उन्होंने नौ अर्धशतक लगाए थे। तब उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई में लिया था ब्रेक
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में हुई सीरीज के बाद ब्रेक लिया था। वह तरोताजा होकर एशिया कप में लौटे। उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। विराट एक हजार से ज्यादा दिनों के बाद शतक लगाने में कामयाब हुए थे। उन्होंने एशिया कप की पांच पारियों में 92 की औसत से 276 रन बनाए थे। इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो अर्धशतक जड़े थे।
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो मैचों में 144 रन बनाए थे। दोनों मुकाबलों में विराट ने अर्धशतक लगाया है। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा रन श्रीलंका के कुसल मेंडिस (176 रन), नीदरलैंड के मैक्स ओडाड (153 रन) और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (145 रन) ने बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।