वेस्टइंडीज दौरे के लिए घोषित हुई टीम इंडिया, जानें किसे मिली टीम में जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंडीज दौरे पर एकदिवसीय मैचों में टीम की ओपनिंग की कमान रोहित शर्मा और शिखर धवन संभालेंगे। मंयक अग्रवाल का भी चयन टेस्ट टीम में हुआ है। रोहित-धवन वनडे और टी20 में पारी की शुरुआत करेंगे, तो राहुल नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। टेस्ट में राहुल और मंयक पारी ओपन कर सकते हैं।
मध्यक्रम के लिए वनडे में मनीष पांडे और श्रेयष अय्यर जैसे युवा चेहरों को मैका मिला है। वहीं टी20 में भी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी इन्ही खिलाड़ियों के कन्धों पर होगी। केदार जाधव भी टीम में शामिल हैं। टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे और हनुमा विहारी मध्यक्रम को कप्तान कोहली के साथ मिलकर मजबूती देंगे।
विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। उनकी जगह युवा खलिल अहमद और भुवनेश्वर कुमार टी 20 में शामिल हुए हैं।
वनडे में शमी वापसी करेंगे और गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है। टी20 में वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर स्पिन की कमान संभालेंगे। टेस्ट सीरीज में सभी प्रमुख गेंदबाज मौजूद रहेंगे। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव जैसे सभी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की टीम में वापसी हुई है। उनके साथ कुलदीप यादव टेस्ट टीम में शामिल हैं।