फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफ्रीकी कोच ने दिया ऐसा बयान, जिसे सुनकर शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे सारे खिलाड़ी

Wed, 14 Feb 2018 06:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
team india exposed us in odi says south africa coach ottis gibson
ओटिस गिब्सन - फोटो : File
टीम इंडिया ने मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए सीरीज के पांचवें वन-डे को जीतकर सीरीज पर ऐतिहासिक कब्जा क्या किया, इस पर दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने इतना बड़ा बयान दे डाला कि जिसे सुनकर सभी प्रोटियाज खिलाड़ी शर्म के मारे पानी-पानी हो गए होंगे। 


बता दें कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 6 वन-डे मैचों की वन-डे सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है और इसके साथ भारत 26 साल बाद द. अफ्रीका में सीरीज जीतने में कामयाब रहा। आइए जानते हैं कोच गिब्सन ने टीम के प्रदर्शन पर क्या कहा...
team india exposed us in odi says south africa coach ottis gibson
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
गिब्सन ने कहा कि हमारे पास इस हार को छुपाने के लिए कोई बहाना नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां हम वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं, वहीं इस टीम का प्रदर्शन देख मुझे ऐसा नहीं लगता यह टीम उस टूर्नामेंट में जाएगी। 
team india exposed us in odi says south africa coach ottis gibson
ओटिस गिब्सन - फोटो : File
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आए गिब्सन ने कहा कि मैंने खिलाड़ी से कहा था कि हम हार का कोई बहाना नहीं बनाएंगे और जीतने की हरसंभव कोशिश करेंगे। जिस तरह से हमारी टीम भारत के खिलाफ खेले है, उसने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
team india exposed us in odi says south africa coach ottis gibson
चहल और कुलदीप - फोटो : BCCI
गिब्सन ने टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन दोनों की जोड़ी ने हमारी बल्लेबाजी की पोल खोल कर रख दी। यह दोनों जब यहां इतने प्रभावित नजर आए तो सोचिए इंग्लैंड में कितने फायदेमंद साबित होंगे। बता दें कि 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाना है। 
विज्ञापन
team india exposed us in odi says south africa coach ottis gibson
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम इंडिया के पास दो वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं और वे भले ही कहीं भी गेंद स्पिन करा सकते हों लेकिन हमारे पास इससे निपटने की कला सीखने के लिए पूरा साल बचा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड में गेंद इतनी स्पिन करेगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed