{"_id":"5c35ecd4bdec2256c93f89e5","slug":"team-india-has-a-chance-to-beat-england-in-icc-odi-ranking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब वन-डे में टीम इंडिया की ताकत देखेगी पूरी दुनिया, ऑस्ट्रेलिया ही नहीं इंग्लैंड को भी खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब वन-डे में टीम इंडिया की ताकत देखेगी पूरी दुनिया, ऑस्ट्रेलिया ही नहीं इंग्लैंड को भी खतरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
Link Copied
विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में व्यक्तिगत सूची में शीर्ष पर कायम हैं, लेकिन भारत अगर अपने अगले आठ एक दिवसीय मुकाबले जीत लेता है तो वह टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर चल रही इंग्लैंड से महज एक अंक पीछे रह जाएगा।
Trending Videos
2 of 5
टीम इंडिया
भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन और न्यूजीलैंड से पांच वनडे खेलने हैं जिससे वह 125 अंक तक पहुंच जाएगा और इंग्लैंड से केवल एक अंक पीछे रहेगा, लेकिन ऐसा तभी होगा जब वह अपने सभी आठ मैचों में जीत हासिल कर लेगा जबकि पाकिस्तान को उन्हें पछाड़ने के लिये दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड की टीम तालिका में 126 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही है जबकि इस समय भारतीय टीम 121 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रही है। बल्लेबाजी सूची में कोहली (एक) और रोहित शर्मा (दो) ने अपना स्थान कायम रखा है जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान (दूसरे) और टीम के अपने साथी कुलदीप यादव (तीसरे) से काफी आगे हैं।
4 of 5
team india
अन्य भारतीयों में बल्लेबाज शिखर धवन नौंवें स्थान पर हैं जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के आदिल राशिद के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं। वनडे टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को शिकस्त देकर अपना तीसरा स्थान कायम रखा है।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
उन्होंने एक अंक हासिल किया जिससे उनके 113 अंक हो गये जबकि श्रीलंका अपने आठवें स्थान पर बना हुआ है लेकिन वह एक अंक गंवा चुका है जिससे उसके 78 अंक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।