{"_id":"63b6e128c89fda23f16b958f","slug":"team-india-injured-players-list-from-ravindra-jadeja-to-samson-these-indian-players-struggling-with-injuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India Injured Players List: रवींद्र जडेजा से संजू सैमसन तक, चोट से जूझ रहे हैं भारत के सात खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India Injured Players List: रवींद्र जडेजा से संजू सैमसन तक, चोट से जूझ रहे हैं भारत के सात खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:09 PM IST
सार
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। सीरीज के पहले टी20 के दौरान सैमसन के घुटने में चोट लगी थी। उनसे पहले कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 8
रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। सीरीज के पहले टी20 के दौरान सैमसन के घुटने में चोट लगी थी। उनसे पहले कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। कुछ लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं, तो कुछ वापसी करने की तैयारी में हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने गए हैं। दोनों चोट के बाद वापसी के लिए तैयार हैं।
आइए भारत के चोटिल खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं...
2 of 8
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा: एशिया कप के बाद से ही जडेजा घुटने की चोट के कारण पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। वह एशिया कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे टीम में चुने जाने के बाद वह फिट नहीं हो सके और बाहर हो गए। जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।
3 of 8
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध कृष्णा: राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज को पीठ में समस्या के बाद पिछले साल सितंबर में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज से बाहर किया गया था। कृष्णा तब से वापसी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत: 30 दिसंबर को उत्तराखंड के रुड़की में पंत हादसे का शिकार बन गए। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद पंत अस्पताल में भर्ती हैं। पंत के घुटने में फ्रैक्चर है। उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। पंत का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रहेंगे। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
नवदीप सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
नवदीप सैनी: चोट के बाद वापसी करने वाले नवदीप सैनी ने बांग्लादेश ए के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच में छह विकेट लिए थे। इसके बाद उनका चयन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ था। हालांकि, सैनी दूसरे टेस्ट से पहले टीम से बाहर हो गए। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें टीम का साथ छोड़ना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।