Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Team India: Rishabh Pant poor record in decision review system for delhi capitals and team india as compared to Dhoni in DRS
{"_id":"62ac6f62fa62660078240ea9","slug":"team-india-rishabh-pant-poor-record-in-decision-review-system-for-delhi-capitals-and-team-india-as-compared-to-dhoni-in-drs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pant vs Dhoni: धोनी से बिलकुल उलट है उनके चेले की कहानी, रिव्यू के मामले में फिसड्डी हैं ऋषभ पंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pant vs Dhoni: धोनी से बिलकुल उलट है उनके चेले की कहानी, रिव्यू के मामले में फिसड्डी हैं ऋषभ पंत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Jun 2022 05:41 PM IST
सार
डीआरएस के मामले में पंत फिलहाल अब तक फिसड्डी साबित हुए हैं। उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल 2021-22 में पंत ने दिल्ली की कप्तानी करते हुए फील्डिंग करते वक्त कुल 17 रिव्यू लिए।
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत पर 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। टीम इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं। हालांकि, उनकी कप्तानी इतनी अच्छी नहीं रही है और भारत पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में पंत के ऊपर दबाव होगा कि वह शुक्रवार को वह टीम इंडिया को सीरीज में वापस लेकर आएं।
2 of 7
धोनी और पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी संभाल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी की है। हालांकि, आईपीएल में भी वह अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके हैं। 2021 में पंत की दिल्ली टीम प्लेऑफ से बाहर हुई थी। वहीं, 2022 में दिल्ली लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। ऐसे में बतौर कप्तान पंत की दावेदारी उतनी मजबूत नहीं दिख रही है।
3 of 7
पंत और धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का भी रोल अहम माना जाता है। डीआरएस से मतलब है कि अंपायर के किसी फैसले को चुनौती देना। इस स्थिति में तीसरे अंपायर के पास मामला पहुंचता है और वह पूरे प्रूफ के साथ फैसला सुनाता है। अंपायर के फैसले को चुनौती देने का अधिकार सिर्फ टीम के कप्तान के पास होता है। डीआरएस की शुरुआत 2009 में हुई थी। 2011 में इसे वनडे में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
धोनी रिव्यू सिस्टम
- फोटो : सोशल मीडिया
तब भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी जब तक टीम इंडिया के कप्तान रहे, डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम के नाम से भी जाना गया। ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी ने जब भी रिव्यू लिया या अंपायर के फैसले को चुनौती दिया, तब वे सफल साबित हुए। यानी अंपायर को अपने फैसले को बदलना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
धोनी और पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के डीआरएस में कामयाब होने की सबसे बड़ी वजह उनका अनुभव था। इसके साथ ही वह एक विकेटकीपर थे, जिससे गेंदबाजों को रिव्यू लेने में मदद मिलती थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने फील्डिंग के वक्त लगभग 50 प्रतिशत रिव्यू में जीत हासिल की यानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। आईपीएल में भी धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।