{"_id":"58e4c9aa4f1c1b82575b4424","slug":"team-profile-ipl-2017-rising-pune-supergiant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 10: नए नाम और नए कप्तान के साथ जीत होगा पुणे सुपरजायंट का लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: नए नाम और नए कप्तान के साथ जीत होगा पुणे सुपरजायंट का लक्ष्य
पिछले साल आईपीएल में एंट्री करने वाली पुणे की फ्रेंचाइजी ने इस साल अपनी टीम में एक के बाद एक कई बड़े बदलाव किए हैं। धोनी की कप्तानी में करारी असफलता के बाद टीम ने अपने नाम से 'S' हटाकर राइंजिग पुणे सुपरजायंट कर लिया। अपने दूसरे सीजन में मालिक संजीव गोयंका ने टीम की कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी है, जो 6 अप्रैल से एक्शन में होंगे।
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स: नए नाम और नए कप्तान के साथ जीत का होगा लक्ष्य
2 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : ESPN
साथ ही टीम ने बेन स्टोक्स पर 14.5 करोड़ रुपए की रकम खर्च की। अब टीम में इतने बदलावों के बाद उम्मीद है कि उसका प्रदर्शन सुधरेगा और उसके जीतने का आसारा काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे। पिछले साल एक के बाद एक चोट के झटकों से उबरने में नाकाम रही इस टीम को धोनी और स्मिथ से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं।
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स: नए नाम और नए कप्तान के साथ जीत का होगा लक्ष्य
3 of 5
एमएस धोनी
आईपीएल इतिहास से सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने स्टोक्स के अलावा टीम में रजत भाटिया और डैन क्रिस्चन जैसे ऑलराउंडर है। हालांकि टीम को स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की कमी पूरे सीजन ही खलेगी। स्टोक्स के आने के बाद भी गेंदबाजी अनुभवहीनता के चलते कमजोर नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स: नए नाम और नए कप्तान के साथ जीत का होगा लक्ष्य
4 of 5
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
- फोटो : Pintrest
करीब आधे दर्जन खिलाड़ियों को इस साल रीलीज करने वाली पुणे सुपरजायंट ने इमरान ताहिर को अपनी टीम में शामिल किया है। मगर टीम के सामने दिक्कत अपने चार विदेशी खिलाड़ियों के चुनाव को लेकर है। स्मिथ, डु प्लेसी, स्टोक्स, जंपा और ताहिर के अलावा क्रिस्चन और फुर्गसन भी इस दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स: नए नाम और नए कप्तान के साथ जीत का होगा लक्ष्य
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।