{"_id":"59db85474f1c1bd8538b66db","slug":"there-s-no-question-of-replacing-ashwin-jadeja-kuldeep-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुलदीप ने कहा- अश्विन-जड़ेजा की जगह लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप ने कहा- अश्विन-जड़ेजा की जगह लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता
Mon, 09 Oct 2017 07:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भले ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हों बावजूद इसके उनका कहना है कि भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की जगह लेने के बारे में वह नहीं सोच रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में दो स्पिनरों को उतरारने की भारत की रणनीति कारगर रही है।
कुलदीप ने कहा- अश्विन-जड़ेजा की जगह लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता
2 of 5
जडेजा और अश्विन
यादव ने कहा, ‘मैं इतना आगे की नहीं सोचता। अश्विन और जडेजा दोनों ही तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। उनकी जगह लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हम अभी काफी युवा हैं और हमारे भीतर काफी क्रिकेट बाकी है। मैं अभी इस बारे में नहीं सोच रहा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं रहस्यमयी गेंदबाज नहीं हूं जो अलग-अलग हाथों से गेंदबाजी करे। दो-तीन साल बाद फिर बल्लेबाजों के लिए आपको खेलना आसान हो जाता है। यदि आपके बेसिक्स सही हैं तो आपके लिए गेंदबाजी आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग के साथ खेलकर उन्होंने काफी कुछ सीखा और वह अपने आदर्श शेन वॉर्न से भी लगातार संपर्क में हैं।’
कुलदीप ने कहा- अश्विन-जड़ेजा की जगह लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता
3 of 5
शेनवार्न कुलदीप यादव
कुलदीप ने आगे कहा, ‘वॉर्न और हॉग दोनों ही दोनों ने मेरे कैरियर में अहम भूमिका निभाई है। मैं बचपन से शेन वॉर्न को आदर्श मानता रहा हूं। वह मेरे आदर्श हैं। यदि उनकी उपलब्धियों का 50 प्रतिशत भी मैं हासिल कर सका तो मेरा जीवन सफल हो जाएगा।’ ब्रैड हॉग के साथ मैं कोलकाता नाइट राइडर्स में दो साल था। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। अपनी बॉलिंग को लेकर मैं अभी भी मैं उनसे बात करता रहता हूं। सीनियर प्लेयर्स से बात करना बहुत इम्पॉर्टेंट है। उन लोगों ने इतनी क्रिकेट खेली है। खेल के लिजेन्ड रहे हैं। उनका अगर आप थोड़ा सा भी एक्सपीरियंस गेन करते हैं तो यह आपके क्रिकेट करियर के लिए बहुत अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप ने कहा- अश्विन-जड़ेजा की जगह लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता
4 of 5
ब्रैड हॉग
- फोटो : getty
कुलदीप ने इन दोनों कंगारू गेंदबाजों से तकनीक सीखने के बारे में कहा, शेन वॉर्न का जो रिस्ट वर्क था, जो उनका फ्लाइट और ड्रिफ्ट था वो सीखना महत्वपूर्ण है। किसी भी बैट्समैन को डिसीव करना वो बहुत इम्पॉर्टेंस रखता है। मैं अभी थोड़ा सा उनकी गेंदबाजी करने पर काम कर रहा हूं। इसमें मैं अगर थोड़ा भी सफल रहा। तो मेरे लिए बहुत अच्छा होगा।
विज्ञापन
कुलदीप ने कहा- अश्विन-जड़ेजा की जगह लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता
5 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
23 वर्षीय भारतीय स्पिनर ने ब्रैड हॉग के बारे में कहा, चाइनामैन-चाइनामैन को देखकर बहुत सी चीजें सीखने को मिलती है। आप उनकी फ्लिपर देखें, रॉन्ग वन देखें। वो 46 साल के हो गए हैं। 23 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। इन जैसे खिलाड़ी से अनुभव हासिल करना अच्छा लगता है। अभी तो ये मेरे करियर की शुरुआत है मैं इनसे छोटी-छोटी बातें सीखता हूं वो मेरे लिए काफी उपयोगी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।