देश में एक बार फिर से आईपीएल का रंग क्रिकेटप्रेमियों से लेकर खिलाड़ियों पर चढ़ने वाला है। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए नीलामी इस महीने के 19 तारीख को कोलकाता में आयोजित होगी। आईपीएल का इंतजार देश के ही नहीं बल्कि तमाम विदेशी खिलाड़ियों को भी रहता है। फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी करोड़ों रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लेती हैं, लेकिन खराब फॉर्म वाले खिलाड़ियों पर कोई भी फ्रेंचाइजी दाव नहीं लगाती हैं। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिनकी बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है, लेकिन 2020 के आईपीएल में उन पर शायद ही कोई टीम बोली लगाने का जोखिम उठाए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर आईपीएल नीलामी में बड़ा नाम हो सकते थे। 2011 में जब इस मार्श ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू भी नहीं किया था तभी इसे पुणे वॉरियर्स टीम ने खरीद लिया था, लेकिन लेकिन मार्श का बेस प्राइज दो करोड़, उनके प्रदर्शन के अनुरूप कहीं अधिक है। यही कारण है कि आईपीएल 2020 की नीलामी में उनका अनसोल्ड रहना लगभग तय ही है। कोई भी फ्रेंचाइजी मार्श पर इतने पैसे खर्च करना नहीं चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन टी-20 फॉर्मेट की बात करें तो हेजलवुड के पास अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी लीग में खेलने का अनुभव नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी उन्होंने फटाफट क्रिकेट कम ही खेले हैं। आईपीएल में हेजलवुड ने दो करोड़ की बेस प्राइज के साथ अपना नाम ड्राफ्ट किया है, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए कोई भी फ्रेंचाइजी उनपर इतने पैसे नहीं खर्च करना चाहेगी।
4 of 4
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : ht
श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनकी बेस प्राइज के चलते आईपीएल 2020 की नीलामी में कोई टीम उनपर बोली नहीं लगाएगी। एंजिले मैथ्यूज ने आखिरी बार 2017 में आईपीएल खेला था, जहां तीन मैच में 118.51 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाए थे। ऐसे प्रदर्शन पर कोई फ्रेंजाइजी दो करोड़ रुपए खर्च करन नहीं चाहेगी। मैथ्यूज ने दो करोड़ की बेस प्राइज के साथ अपना नाम नीलामी के लिए ड्राफ्ट किया है।