सब्सक्राइब करें

ब्रायन लारा से मिलकर जोश में वॉर्नर, बोले- मैं तोड़ दूंगा 400 रन का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Dec 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
david warner says Maybe I'll get another chance to go past  Brian Lara 400  
लारा और वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ चूकने के बाद उन्हें ब्रायन लारा के टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च 400 रन के स्कोर को पीछे छोड़ने का एक और मौका मिलेगा। 


 

Trending Videos
david warner says Maybe I'll get another chance to go past  Brian Lara 400  
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को वॉर्नर जब 335 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, तब कप्तान टिम पेन ने पारी घोषित करने का फैसला किया। व्यावसायिक हितों के कारण उस समय ऐडिलेड में मौजूद लारा वॉर्नर के उनका रिकॉर्ड तोड़ने की स्थिति में उनसे मिलने और उन्हें बधाई देने की तैयारी तक कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
david warner says Maybe I'll get another chance to go past  Brian Lara 400  
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्नर हालांकि बाद में लारा से मिले और उन्होंने वेस्ट इंडीज के इस महान बल्लेबाज के साथ बुधवार को तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। वॉर्नर ने पोस्ट में कहा, 'महान खिलाड़ी से मिलना शानदार रहा। शायद एक दिन मुझे उनके 400 रन को पीछे छोड़ने का एक मौका और मिलेगा।' इससे पहले लारा ने भी कहा था कि उन्हें लगता है कि वार्नर भविष्य में यह उपलब्धि हासिल करेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Great to catch up with the legend himself. Maybe one day I will get another chance to Knock 400 off 😂😂. @brianlaraofficial

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on

david warner says Maybe I'll get another chance to go past  Brian Lara 400  
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

लारा ने दो बार सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर का रेकॉर्ड तोड़ा। पहले उन्होंने 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ 375 रन बनाकर सोबर्स के 365 रन के 36 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा। इसके बाद 2004 में उन्होंने अपने ही रेकॉर्ड में सुधार करते हुए नाबाद 400 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed