फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction 2018: इन दिग्गज खिलाड़ियों पर दांव नहीं खेलना चाहती फ्रेंचाइजी, ये है असली वजह

Fri, 26 Jan 2018 08:35 AM IST
amarujala.com; presented by- सुमित कुमार
amarujala.com; presented by- सुमित कुमार Updated Fri, 26 Jan 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
these top class cricketers could be unsold in ipl season 11
dale styen

आईपीएल सीजन-11 में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। आईपीएल प्लेयर ऑक्शन में इस साल कुल 578 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जबकि सभी आठ टीमें अपने खेमे में सिर्फ 25 खिलाड़ियों को ही शामिल कर सकती हैं।



ऐसे में टीम के संचालक नए चेहरों पर दिल खोल के पैसा लगाने को तैयार हैं, वहीं कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी लंबी कतार हैं जिन पर शायद ही कोई टीम जुआ खेलना चाहेगी। आइए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने के बावजूद आईपीएल के इस सीजन में बाहर बैठ सकते हैं।

डेल स्टेन

these top class cricketers could be unsold in ipl season 11
dale styen

टी-20 क्रिकेट में अपनी फर्राटेदार गेंदबाजी से विपक्षियों के हौसले पस्त करने वाले डेल स्टेन इस सूची में पहले स्थान पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल के इस मौजूदा संस्करण में शायद ही कोई टीम इस बेमिसाल खिलाड़ी पर पैसा लगाए। मौजूदा दौर में इस खिलाड़ी की खराब फिटनेस इसकी सबसे बड़ी वजह है।

टीम इंडिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की हालिया सीरीज के पहले मैच में स्टेन के दाएं पैर में चोट आ गई थी। बता दें कि डेल स्टेन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। 90 आईपीएल मैच खेलने वाले डेल स्टेन 6.7 की दर से अब तक 92 खिलाड़ियों को अपना शिकार बना चुके हैं।

स्टीवन फिन

these top class cricketers could be unsold in ipl season 11
finn

एक और तेज गेंदबाज इंग्लैंड की स्टीवन फिन के साथ भी इसी तरह की समस्या हो सकती है। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस और इंजरी इसकी वजह है। 28 साल के फिन का नीलामी में बेस प्राइस 1.5 करोड़ है। हालांकि शायद ही फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी में अपनी दिलचस्पी दिखाए क्योंकि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले फिन पिछले दो सालों से टी-20 क्रिकेट से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसन होल्डर

these top class cricketers could be unsold in ipl season 11
jason holder

जेसन होल्डर वेस्टइंडीज के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान बन सकते हैं, लेकिन शायद ही यह खिलाड़ी इस आईपीएल में नजर आए। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 1.5 करोड़ है, लेकिन क्रिकेट के शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में इन्होंने पिछले कुछ समय से कोई बड़ा कमाल नहीं किया है। होल्डर की बल्लेबाजी की बात करें तो इनका स्ट्राइट रेट बेशक अच्छा हो, लेकिन इन्होंने सिर्फ 10 की औसत से रन बनाए हैं।

विज्ञापन

माइकल क्लिंगर

these top class cricketers could be unsold in ipl season 11
klinger
पर्थ स्कोचर्स को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले 37 साल के ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज माइकल क्लिंगर ने शॉर्ट क्रिकेट में 37 की औसत से  5000 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी की उम्र और हाई बेस प्राइस नीलामी में इनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आईपीएल नीलामी में माइकल का बेस प्राइस 1.5 करोड़ है, जबकि सभी टीमें उनका बेस प्राइस 50 लाख के आस-पास मानकर चल रही थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed